कोटा संभाग में नरेंद्र मेघवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मेघवाल समाज विकास परिषद के संभागीय अध्यक्ष नियुक्त
कोटा में आयोजित युवा मेघवाल समाज विकास परिषद की बैठक में नरेंद्र मेघवाल को सर्वसम्मति से संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने नई कार्यकारिणी के गठन, संभाग स्तरीय अधिवेशन और शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन की घोषणा करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

तस्वीर में युवा मेघवाल समाज विकास परिषद के नवनियुक्त संभागीय अध्यक्ष नरेंद्र मेघवाल नजर आ रहे हैं।
कोटा में युवा मेघवाल समाज विकास परिषद, कोटा संभाग की महत्वपूर्ण बैठक छावनी क्षेत्र में आयोजित की गई, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों और युवा साथियों ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मेघवाल को युवा मेघवाल समाज विकास परिषद, कोटा संभाग का संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया।
बैठक में परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकमल वर्मा, महासचिव सचिन मेघवाल, जिला अध्यक्ष लोकेश मेघवाल, जगदीश मेघवाल (छावनी), मेघराज बिलोटिया, कृष्णमुरारी मेघवाल, महावीर मेघवाल (बंटी), मोनू मेघवाल, अविनाश मेघवाल, चंद्र प्रकाश (चंदू), दीपक मेघवाल, कुलदीप मेघवाल, अनिल मेघवाल, प्रेम नगर सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।
नवनियुक्त संभागीय अध्यक्ष नरेंद्र मेघवाल ने सभी समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के सभी युवा साथियों को साथ लेकर शीघ्र ही कोटा संभाग एवं जिला स्तर की कार्यकारिणी का गठन करेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी माह में मेघवाल समाज का संभाग स्तरीय अधिवेशन एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज के अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
नरेंद्र मेघवाल ने कहा कि परिषद का उद्देश्य समाज के युवाओं को संगठित कर शिक्षा, सामाजिक उत्थान, रोजगार, सेवा और संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाजहित के कार्यों को निरंतर गति देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। सर्वसम्मति से हुई यह नियुक्ति परिषद की आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और संभाग स्तर पर प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
