नृसिंह जयंती के पावन अवसर पर श्री गिरधर गोपाल राजमल सर्राफ चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा किशोरपुरा गेट के पास शीतल जल के प्याऊ का शुभारंभ किया गया, जिससे भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत प्रदान करने की पहल की गई।

प्याऊ का शुभारंभ पुष्पा देवी गोयल ने किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन सुरेन्द्र गोयल विचित्र ने बताया कि बढ़ती गर्मी के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए वहां से गुजरने वाले सभी राहगीरों के लिए शीतल जल व शरबत की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को तत्काल राहत मिल सके।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के सचिव संजय गोयल ने जानकारी दी कि इस सेवा कार्य में ट्रस्टी नरेंद्र गोयल, विनय गोयल, आदित्य, विभोर, देवांग, महिमा और वैशाली गोयल भी उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

गर्मी के इस दौर में आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया यह प्रयास सामाजिक सरोकार और सेवा भावना का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story