महावीर नगर द्वितीय स्थित श्री श्रीकंठ महादेव महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय संगीतमय नानी बाई का मायरा कथा महोत्सव में मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा पंडाल भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे।

कथावाचक बाल साध्वी आरती किशोरी दास जी महाराज ने भक्त नरसी जी की अटूट श्रद्धा और भगवान श्रीकृष्ण की भक्तवत्सलता का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब भक्त का विश्वास अडिग होता है तो भगवान स्वयं किसी न किसी रूप में उसकी रक्षा और सहायता के लिए अवश्य आते हैं। कथा के दौरान उन्होंने उस प्रसंग का वर्णन किया, जब भक्त नरसी जी के विश्वास को निभाने के लिए सांवरिया कृष्ण खाती बनकर पहुंचे थे। इस प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा।

कथा में आगे बताया गया कि नानी बाई के मायरे की तैयारी पूरी कर नरसी जी गाड़ी लेकर अंजार नगर के लिए रवाना हुए। कथा के साथ-साथ भक्ति रस की सरिता निरंतर बहती रही। बालाजी के भजनों पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य कर भक्ति और आनंद का वातावरण बना दिया।

आयोजकों ने बताया कि बुधवार को नानी बाई का मायरा पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक उत्साह के साथ धूमधाम से भरा जाएगा। इसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है। कथा महोत्सव ने श्रद्धा, विश्वास और भक्ति के संदेश को जीवंत करते हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक भाव से जोड़ दिया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story