जयपुर में आयोजित 24वीं राजस्थान स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कोटा की होनहार शूटर नांदिका सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर कैटेगरी ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रदेश भर के दिग्गज निशानेबाजों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने प्रतिष्ठित स्टेट शूटिंग चैंपियन का खिताब अपने नाम किया और कोटा सहित पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

चैंपियनशिप के दौरान आयोजित सम्मान समारोह में पंजाब के पूर्व राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर ने नांदिका सिंह को गोल्ड मेडल पहनाकर और स्टेट शूटिंग चैंपियन की ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। सीनियर कैटेगरी ट्रैप शूटिंग में उनके प्रदर्शन को प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण माना गया।

नांदिका सिंह के कोच और पिता अशोकपाल सिंह ने बताया कि सीनियर कैटेगरी में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले शूटर को ही स्टेट चैंपियन का अवार्ड दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष नांदिका का यह तीसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले वह राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतिष्ठित खेलो इंडिया कॉम्पिटिशन और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कॉम्पिटिशन में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

नांदिका सिंह अब तक पिस्टल शूटिंग और ट्रैप शूटिंग को मिलाकर 22 से अधिक पदक अपने नाम कर चुकी हैं। लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर वह इस वर्ष चीन में आयोजित होने वाली वर्ल्ड यूनिवर्सिटी कॉम्पिटिशन के लिए भारतीय टीम में चयन की प्रबल दावेदार बन गई हैं।

नांदिका सिंह की इस उपलब्धि पर कोटा के खेल प्रेमियों, कोचों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता की कामना की है। लगातार राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद उनकी यह उपलब्धि कोटा के खेल जगत के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story