नन्दग्राम पाटनपोल में श्री मथुरेश मित्र मण्डल के तत्वावधान में महारास एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। पाटनपोल स्थित मथुराधीश जी मंदिर के बाहर आयोजित विशाल भजन संध्या में हजारों भक्तों एवं महिलाओं ने सहभागिता कर भजनों और महारास का आनंद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मथुराधीश जी मंदिर के गोस्वामी श्रीमिलन कुमार बाबा रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा आयोजन की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर श्री मथुरेश मित्र मण्डल के उमाशंकर नामा, अन्ना शर्मा, लोकेश सोनी एवं अनिल अग्रवाल ने गोस्वामी श्रीमिलन कुमार बाबा का 21 किलो के हार से स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी का सम्मान किया गया। वहीं राजस्थान गौरव अवार्ड से सम्मानित होने पर प्रकल्प संयोजक पण्डित अनिल औदिच्य, भजन गायिका हर्षिता सोनी तथा राजस्थान स्टेट में बैंच प्रेस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल विजेता गौरव सोनी (बाली) को ट्टपटा एवं श्रीनाथ जी भगवान की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।

आयोजन में भक्ति, श्रद्धा और सांस्कृतिक उत्साह का विशेष वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री मथुरेश मित्र मण्डल के उमाशंकर नामा, अन्ना शर्मा, लोकेश सोनी, अनिल अग्रवाल, रणजीत सिंह, अशोक खण्डेलवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महारास और भजन संध्या के इस आयोजन ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करते हुए क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा दी।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story