जेसीआई कोटा शक्ति द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'नारी प्रीमियम लाइफस्टाइल एग्जीबिशन' का सफल समापन हुआ। महिला उद्यमियों को अपने व्यवसाय और उत्पादों के प्रदर्शन के लिए समर्पित इस आयोजन को शहरवासियों का व्यापक समर्थन मिला। प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक संदीप शर्मा ने किया था, जबकि आयोजन को अरुणा नागर का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

जेसीआई कोटा शक्ति की अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को स्वरोजगार और व्यवसाय विस्तार के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना था। दो दिवसीय आयोजन में लगभग 50 स्टॉल्स लगाए गए, जिन पर सूट, साड़ियाँ, ज्वेलरी, हैंडलूम, होम डेकोर, फूड तथा महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों की आकर्षक श्रृंखला प्रदर्शित की गई। प्रदर्शनी के दौरान शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक खरीदारी की, जिससे सभी स्टॉलधारकों को अच्छा व्यवसाय प्राप्त हुआ।

सचिव प्रीना तांबी ने बताया कि प्रदर्शनी में कोटा सहित विभिन्न शहरों से आए उद्यमियों ने भाग लिया। वहीं, कोषाध्यक्ष ज्योति माहेश्वरी ने कहा कि जेसीआई कोटा शक्ति की ओर से सभी स्टॉलधारकों को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं, जिससे आयोजन सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

मुख्य सलाहकार दिव्या गर्ग ने कहा कि यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक पहल है। प्रदर्शनी के दौरान प्रत्येक दो घंटे में सिल्वर ज्वेलरी सरप्राइज गिफ्ट दिए गए, जबकि सबसे बड़े ग्रुप का कैश प्राइज अभिलाष ग्रुप ने जीता।

समापन समारोह में आदित्य खंडेलवाल एवं श्रद्धा खंडेलवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष राधिका अग्रवाल, मंजू अग्रवाल एवं ऋचा गुप्ता सहित जेसीआई कोटा शक्ति के अनेक सदस्य मौजूद रहे। प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स ने बताया कि दो दिनों तक चली इस प्रदर्शनी को शहरवासियों का व्यापक समर्थन मिला, जिसने महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और व्यवसाय को नई पहचान देने का अवसर प्रदान किया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story