मनुष्य जिस सुख और शांति की तलाश में जीवनभर बाहरी संसार में भटकता रहता है, उसका वास्तविक स्रोत स्वयं उसके भीतर मौजूद है। आवश्यकता केवल अपनी आत्मा को पहचानने और आत्मचिंतन करने की है। जिस प्रकार हिरण अपनी नाभि में मौजूद कस्तूरी की सुगंध पाने के लिए वन-वन भटकता है, उसी प्रकार मनुष्य भी अपने भीतर के आनंद को पहचानने के बजाय उसे बाहरी परिस्थितियों में खोजता रहता है। आत्मदर्शन और आत्मचिंतन के माध्यम से ही वास्तविक शांति और आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। यह आध्यात्मिक संदेश ज्येष्ठ निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 योगसागर जी महाराज एवं पूज्य मुनि श्री 108 प्रणवसागर जी महाराज ने धर्मसभा में दिया।

मुनिश्री ने कहा कि बाहरी आकर्षण और पर-पदार्थों में सुख तलाशने से मनुष्य को कभी वास्तविक शांति नहीं मिल सकती। शांति का वास्तविक स्रोत उसकी अपनी आत्मा है। जब व्यक्ति दूसरों को देखने और उनसे तुलना करने के बजाय स्वयं के भीतर झांकना शुरू करता है, तभी उसे आत्मिक आनंद की अनुभूति होती है। स्वयं को पहचानना और आत्मचिंतन करना ही आत्मकल्याण का मार्ग है।

महामंत्री प्रकाश सामरिया ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसमें अशोक पहाड़िया, सीए अजय एवं उपेंद्र ने सहभागिता की। आयोजन में अध्यक्ष अशोक पहाड़िया, महामंत्री प्रकाश सामरिया, प्रचार-प्रसार मंत्री राजकुमार लुहाड़िया तथा जिज्ञासा समाधान संयोजक राजेश बरमुंडा एवं अनिल डाबी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंदिर समिति की ओर से पिंकेश सांवला, शुभम लुहाड़िया, अशोक सबदरा एवं रामरतन सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

अध्यक्ष अशोक पहाड़िया ने कहा कि वर्तमान में श्रावक मूलाचार की चर्चा तो करते हैं, लेकिन श्रावकाचार के पालन को भूलते जा रहे हैं। प्रत्येक श्रावक का प्रथम कर्तव्य देवदर्शन करना, जिनेंद्र भगवान का अभिषेक करना और नियमित रूप से पूजन करना है। उन्होंने श्रावक जीवन में धार्मिक कर्तव्यों के पालन के महत्व को रेखांकित किया।

आचार्य भगवन 108 श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य एवं परंपराचार्य नवाचार्य 108 श्री समयसागर जी महाराज के अनुगामी ज्येष्ठ निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 योगसागर जी महाराज एवं पूज्य मुनि श्री 108 प्रणवसागर जी महाराज के सान्निध्य में श्रद्धालु प्रतिदिन धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।

मुनि संघ के सान्निध्य में प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठानों और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रसार मंत्री राजकुमार लुहाड़िया ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 7 बजे मंगलाष्टक, भगवान के अभिषेक एवं शांतिधारा से होगी। सुबह 8:15 बजे आचार्य श्री की पूजन और 8:30 बजे मुनि संघ के प्रवचन होंगे। सुबह 10 बजे आहारचर्या आयोजित होगी।

दोपहर 3 बजे स्वाध्याय होगा। शाम 5:15 बजे आचार्य भक्ति, आरती एवं जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद रात्रि 6:45 बजे वैयावृत्ति होगी। मुनि संघ के सान्निध्य में निर्धारित दैनिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं को नियमित धर्माराधना और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

Updated On
Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story