मुनि योगसागर महाराज का रिद्धि सिद्धि नगर में मंगल प्रवेश और समाधि महोत्सव
आचार्य विद्यासागर जी के द्वितीय समाधि दिवस पर कोटा के रिद्धि सिद्धि नगर में मुनि योगसागर के सानिध्य में पूजन और विनयांजलि सभा की तैयारियां पूर्ण।

कोटा के रिद्धि सिद्धि नगर स्थित चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में मुनि श्री योगसागर जी महाराज के मंगल प्रवेश पर अगवानी करते श्रद्धालु और समाज के पदाधिकारी।
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज द्वितीय समाधि दिवस महाउत्सव
कोटा नगरी के लिए यह आध्यात्मिक सौभाग्य का अवसर है कि युगदृष्टा, संत शिरोमणि, आचार्य भगवन् श्री विद्यासागर जी महाराज के द्वितीय समाधि दिवस महाउत्सव के आयोजन का सुअवसर रिद्धि सिद्धि नगर जैन समाज को प्राप्त हुआ है।
कार्यक्रम विवरण एवं समय सारणी
मंदिर अध्यक्ष राजेन्द्र गोधा एवं मंत्री पंकज खटोड ने बताया कि समाधि दिवस महाउत्सव में आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद में एवं मुनि श्री 108 योगसागर जी महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम इस प्रकार होंगे:
- "18 फरवरी 2026 (बुधवार) को प्रातः 8:30 बजे प्रवचन होगा।"
- "दोपहर 1:00 बजे से रिद्धि सिद्धि जैन मंदिर में आचार्य श्री की संगीतमय पूजन, विन्यांजलि सभा एवं आचार्य भगवन् की संगीतमय महाआरती आयोजित की जाएगी।"
- "सायं 6:30 बजे विशेष कार्यक्रम होंगे।"
मुनि श्री 108 योगसागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश
ज्येष्ठ निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 योगसागर जी महाराज ससंघ ने केशवरायपाटन से विहार करते हुए मंगलवार प्रातः 10 बजे कुन्हाड़ी स्थित 1008 चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर, रिद्धि सिद्धि नगर में मंगल प्रवेश किया। गुरुदेव के स्वागत में मार्ग में 41 भव्य स्वागत द्वार बनाए गए थे और विहार मार्ग रंग-बिरंगी रंगोलियों, जैन पताकाओं एवं आकर्षक सजावट से सुसज्जित रहा।
श्रद्धालुओं का उत्साह और अगवानी
गुरुदेव के आगमन पर श्रद्धालु ‘नमोस्तु गुरुदेव’ के जयघोष के साथ करबद्ध खड़े दिखाई दिए। गाजे-बाजे एवं ढोल-नगाड़ों के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक अगवानी की।
उपस्थित गणमान्य समाजबंधु
इस अवसर पर सकल दिगम्बर जैन समाज के निम्नलिखित प्रमुख व्यक्ति एवं समाजबंधु उपस्थित रहे:
- संरक्षक राजमल पाटौदी, विनोद टोरडी, महामंत्री पदम बड़ला, कार्याध्यक्ष मनोज जैसवाल, मनोज आदिनाथ।
- नरेश वेद, कोषाध्यक्ष ताराचंद बड़ला, पारस कासलीवाल, पारस लुहाड़िया, टीकम पाटनी।
- पारस आदित्य, सेवानिवृत्त न्यायाधीश जितेंद्र कुमार, अशोक सांवाला, निर्मल अजमेरा, महावीर बड़ला।
- राजकुमार पाटनी, नरेंद्र कासलीवाल, अजीत गोधा, वर्धमान कासलीवाल, अनिल मित्तल।
- मनीष सेठी, संजय लुहाड़िया सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
