मुनि योग सागर जी महाराज का ससंघ कोटा आगमन, 47 वर्षों बाद ऐतिहासिक विहार
मुनि योग सागर जी महाराज के ससंघ कोटा आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, रानपुर में रात्रि विश्राम के बाद दादाबाड़ी नसिया जी में होगा मंगल प्रवेश।

कोटा के रानपुर में मुनि श्री योग सागर जी महाराज ससंघ के आगमन पर श्रीफल भेंट कर वंदन करते श्रद्धालु और समाज के पदाधिकारी।
कोटा, 6 फरवरी। 47 वर्षों (वर्ष 1979) के अंतराल के पश्चात विशाल महा-मुनि संघ के कोटा की ओर बढ़ते चरणों को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह का वातावरण है। इस सदी के महानतम आचार्य, परम पूज्य संत शिरोमणि श्रमणयुग शिरोमणि आचार्य भगवंत श्री विद्यासागर जी महाऋषिराज के परम शिष्य एवं पूज्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के ज्येष्ठ निर्यापक, राष्ट्रीय संत, तपस्वी पूज्य मुनि श्री योग सागर जी महाराज ससंघ के विहार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है।
श्रद्धालुओं का सैलाब और स्वागत
संस्था अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ ने बताया कि:
"47 वर्षों (वर्ष 1979) बाद — विशाल महा-मुनि संघ के कोटा की ओर बढ़ते चरण राष्ट्रीय संत, तपस्वी पूज्य निर्यापक मुनि श्री योग सागर जी महाराज के विहार मे श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा गुरुवर महाराज के प्रवेश को लेकर पूरे कोटा मे तैयारियां चल रही है व पूरा समाजजन गुरुदेव के आगमन को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं।"
- श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन त्रिकाल चौबीसी पुण्योदय अतिशय क्षेत्र नसिया जी, दादाबाड़ी की संपूर्ण कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों ने श्री दिगम्बर जैन मंदिर, रानपुर में मुनि श्री योग सागर जी महाराज ससंघ के श्री चरणों में श्रीफल भेंट कर वंदन किया।
संघ की जानकारी और ऐतिहासिक विहार
चाँदखेड़ी-केथुली के अध्यक्ष एवं पुण्योदय अतिशय क्षेत्र के निदेशक हुकम काका ने जानकारी दी कि चाँदखेड़ी-केथुली से विहार करते हुए मुनि श्री योग सागर जी महाराज के साथ विशाल महा-मुनि संघ कोटा की ओर बढ़ रहा है। इस ऐतिहासिक विहार को देखने हेतु न केवल राजस्थान बल्कि देशभर से श्रद्धालु कोटा पहुँच रहे हैं।
संघ में सम्मिलित संत:
- मुनि श्री योग सागर जी महाराज
- मुनि श्री निरोगसागर जी महाराज
- मुनि श्री निर्मोहसागर जी महाराज
- मुनि श्री निरामयसागर जी महाराज
- मुनि श्री निर्भीकसागर जी महाराज
- पंच ऐलक महाराज एवं क्षुल्लक द्वय
आगामी कार्यक्रम एवं व्यवस्थाएं
महामंत्री महेंद्र कासलीवाल ने बताया कि:
"आज रात्रि विश्राम रानपुर में होगा तथा कल की आहारचर्या भी रानपुर में संपन्न होगी। दादाबाड़ी नसिया जी से श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन वाहन व्यवस्था की गई है।"
उपाध्यक्ष शुभम जी शास्त्री, धर्मचंद धनोतिया, प्रशासनिक मंत्री अर्चना (रानी) एवं दुगेरिया सर्राफ ने बताया कि:
"जगपुरा में निर्यापक मुनि 108 श्री योग सागर जी महाराज के श्री चरणों में श्रीफल भेंट कर दादाबाड़ी नसिया जी में अष्टानिका, सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं दीर्घकालीन प्रवास हेतु निवेदन किया गया।"
क्षेत्रीय तैयारियां और सजावट
- सकल सरावगी समाज दादाबाड़ी के अध्यक्ष पारस सोगानी एवं महामंत्री महेंद्र गोधा ने बताया कि विशाल संघ के आगमन पर पूरे दादाबाड़ी क्षेत्र को तोरण द्वारों से सजाया जाएगा।
- उपाध्यक्ष सुमित सेंकी, कोषाध्यक्ष मनीष मोहीवाल एवं निर्माण मंत्री सुनील मडिया ने बताया कि पुण्योदय तीर्थ नसिया जी दादाबाड़ी में व्यापक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।
उपस्थित समाजजन एवं कार्यकर्ता
इस अवसर पर श्री सकल दिगम्बर जैन समाज समिति, कोटा के अध्यक्ष प्रकाश बज, व समस्त कार्यकारिणी एवं नसिया जी दादाबाड़ी कार्यकारिणी के सक्रिय कार्यकर्ता लोकेश पाटोदी, महिला मंडल की सदस्याएँ आशा श्रीमाल, कविता दुगेरिया, नेहा हरसौरा, गोरा बाई, हर्षा कोटिया, कमल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
निवेदक: जम्बू जैन सर्राफ (अध्यक्ष) श्री नसिया जी क्षेत्रीय दिगंबर जैन समाज समिति श्री आदिनाथ दिगंबर जैन त्रिकाल चौबीसी पुण्योदय अतिशय क्षेत्र नसिया जी दादाबाड़ी कोटा, राजस्थान 324009 संपर्क: 9414176001, 9829038111, 9636071511

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
