मुम्बई की डाॅ. प्रेरणा और डाॅ. ऐश्वर्या ने कोटा में पूर्ण की मेडिकल रेटिना फैलोशिप
सुवि नेत्र चिकित्सालय में मुम्बई की महिला चिकित्सकों ने डाॅ. निपुण बागरेचा के मार्गदर्शन में रेटिना एवं लेसिक लेज़र की आधुनिकतम पद्धतियां सीखीं।

सुवि नेत्र चिकित्सालय कोटा में दो माह की फैलोशिप पूर्ण करने पर डाॅ. प्रेरणा संकेत शिंदे एवं डाॅ. ऐश्वर्या पार्थसारथी को सर्टिफिकेट प्रदान करते डाॅ. सुरेश पाण्डेय, डाॅ. विदुषी शर्मा एवं अन्य विशेषज्ञ।
कोटा। डाॅ. प्रेरणा संकेत शिंदे एवं डाॅ. ऐश्वर्या पार्थसारथी मुम्बई से कोटा पहुँचकर दो माह की मेडिकल रेटिना फैलोशिप सुवि नेत्र चिकित्सालय एवं लेसिक लेज़र सेन्टर, कोटा में पूर्ण की।
विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में तकनीकी प्रशिक्षण
डाॅ. प्रेरणा संकेत शिंदे एवं डाॅ. ऐश्वर्या पार्थसारथी ने संस्थान के रेटिना विशेषज्ञ डाॅ. निपुण बागरेचा के मार्गदर्शन में निम्नलिखित नवीनतम विधियाँ सीखीं:
- इनडायरेक्ट आफ्थेलमोस्कोपी
- एन्टी-वेज़एफ इंजेक्शन
- रेटिनल लेज़र फोटोकोगुलेशन
- बराज रेटिनल लेज़र
संस्थान के निदेशक एवं वरिष्ठ नेत्र सर्जन डाॅ. सुरेश पाण्डेय एवं डाॅ. विदुषी शर्मा द्वारा उन्होंने ये पद्धतियाँ सीखीं:
- फेकिक लैन्स इम्पलान्टेशन
- टोपिकल फेको कैटरेक्ट सर्जरी
- प्रीमियम टोरिक, ट्राइफोकल लैन्स इम्पलान्टेशन
- लेसिक लेज़र सर्जरी
प्रमाण पत्र वितरण एवं सम्मान
डाॅ. प्रेरणा संकेत शिंदे एवं डाॅ. ऐश्वर्या पार्थसारथी को दो माह की शाॅर्ट टर्म फैलोशिप सुवि नेत्र चिकित्सालय कोटा में पूर्ण करने पर उन्हें डाॅ. सुरेश पाण्डेय, डाॅ. विदुषी शर्मा, डाॅ. एस. के. गुप्ता, डाॅ. निपुण बागरेचा द्वारा सर्टिफिकेट भी दिया गया।
संस्थान के निदेशक डाॅ. सुरेश पाण्डेय ने डाॅ. प्रेरणा संकेत शिंदे एवं डाॅ. ऐश्वर्या पार्थसारथी को अपनी पुस्तक ‘एन्टरप्रोन्योरशिप फाॅर डाॅक्टर्स’ एवम् ‘एक आई सर्जन की डायरीः भारत, अमेरिका, आस्टेªलिया में मेरे अनुभव’ भी भेंट की।
चिकित्सकों के अनुभव
"डाॅ. प्रेरणा संकेत शिंदे एवं डाॅ. ऐश्वर्या पार्थसारथी ने बताया कि उनका महाराष्ट्र से कोटा (राज.) आना सार्थक हुआ और वे सुवि नेत्र चिकित्सालय एवं लेसिक लेज़र सेन्टर कोटा के चिकित्सकों द्वारा नेत्र चिकित्सा जगत की अत्याधुनिक पद्धति सीखकर लौट रही है।"

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
