कोटा। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डब्ल्यूसीआरईयू) की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति एवं विशेष साधारण सभा (CEC) ने शुक्रवार को कोटा में एक ऐतिहासिक संगठनात्मक निर्णय लेते हुए मुकेश गालव को जबलपुर जोन का नया महामंत्री निर्वाचित किया है। कोटा जंक्शन स्थित उमरावमल पुरोहित सभागार में देर रात तक चली इस उच्चस्तरीय बैठक में मुकेश गालव के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। उल्लेखनीय है कि मुकेश गालव वर्तमान में अखिल भारतीय स्तर पर एआईआरएफ के सहायक महामंत्री के महत्वपूर्ण पद पर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

इस महत्वपूर्ण बैठक में जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडल के सैकड़ों रेल कर्मचारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत में जबलपुर हेडक्वार्टर पर रिक्त पदों को भरने हेतु संशोधन के बाद एक प्रस्ताव लाया गया। यह प्रस्ताव जोन के सहायक महामंत्री मनीष भगत द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसका पुरजोर समर्थन रोमेश मिश्रा ने किया। तत्पश्चात, एआईआरएफ के कार्यकारी अध्यक्ष कामरेड जे.आर. भौंसले ने इस प्रस्ताव को सभा के पटल पर रखा, जिसे खचाखच भरे सभागार में उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि और हाथ उठाकर ध्वनिमत से पारित कर दिया।

संवैधानिक प्रक्रिया के पूर्ण होने के पश्चात कार्यकारी अध्यक्ष जे.आर. भौंसले ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि कोटा मंडल के मुकेश गालव को महामंत्री, इरशाद खान को कोषाध्यक्ष, जबलपुर के नवीन लिटोरिया और भोपाल के टी.के. गौतम को जबलपुर जोन की कार्यकारिणी में निर्विरोध चुना गया है। मुकेश गालव के महामंत्री निर्वाचित होते ही सभागार में हर्ष की लहर दौड़ गई और उपस्थित रेल कर्मियों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित एआईआरएफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने मुकेश गालव का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने मुकेश गालव की कार्यशैली की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि एआईआरएफ में सहायक महामंत्री के रूप में उनका योगदान सराहनीय रहा है। उन्होंने रेलवे बोर्ड, जोन और मंडल स्तर पर रेल प्रशासन के साथ संवाद करने की गालव की अद्भुत क्षमता और उनकी प्रभावी कार्यप्रणाली को संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

Updated On
Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story