कोटा में विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक प्रतिभा परखने और बेहतर शिक्षा के अवसर हासिल करने का मौका मिला। मोशन एजुकेशन की ओर से आयोजित मोशन टैलेंट सर्च एग्जाम (एमटीएसई-2026) में हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। परीक्षा सुबह 10 से 11 बजे तक मोशन एजुकेशन के विभिन्न कैंपस में आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 5 से 10 तक के विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा का परिणाम नवंबर में घोषित किया जाएगा।

मोशन एजुकेशन के फाउंडर और एजुकेटर नितिन विजय ने बताया कि एमटीएसई का उद्देश्य स्कूली स्तर पर ही प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना है। परीक्षा में प्रत्येक कक्षा में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके साथ ही सभी सफल विद्यार्थियों को ई-सर्टिफिकेट और मोमेंटो प्रदान किए जाएंगे।

परीक्षा में विद्यार्थियों की विषयों पर पकड़ और समझ का आकलन करने के लिए पिछली कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों को परीक्षा के प्रारूप की जानकारी देने और उनकी तैयारी का आकलन करने के उद्देश्य से मोशन एजुकेशन की वेबसाइट पर कक्षावार मॉक टेस्ट पेपर भी उपलब्ध करवाए गए थे। एमटीएसई-2026 के माध्यम से विद्यार्थियों को फाउंडेशन क्लासरूम कोर्स की फीस पर 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप दी जाएगी।

विद्यार्थियों के परीक्षा देने के दौरान अभिभावकों के लिए भी विशेष सेशन आयोजित किया गया। मोशन एजुकेशन की डायरेक्टर डॉ. स्वाति विजय ने बताया कि इस सेशन में एक्सपर्ट्स ने अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। इसमें केवल परीक्षा के अंक पर्याप्त क्यों नहीं हैं, भविष्य के लिए जरूरी कौशल कौन से हैं और बच्चों की खूबियों को कैसे पहचाना जाए, जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

सेशन में अभिभावकों को बताया गया कि बच्चों की सफलता का आकलन केवल परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर नहीं करना चाहिए। उनकी रुचि, क्षमता, रचनात्मकता और सीखने की शैली को समझना भी जरूरी है। अभिभावक समय रहते बच्चों की खूबियों को पहचानकर उन्हें सही दिशा दें तो वे अपनी क्षमता के अनुरूप बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

डॉ. स्वाति विजय ने बताया कि मोशन एजुकेशन की ओर से एमटीएसई आयोजित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को शुरुआती स्तर पर पहचानने के साथ उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मजबूत आधार उपलब्ध कराना है। स्कूली शिक्षा के दौरान विषयों की बुनियादी समझ विकसित होने से विद्यार्थियों को आगे चलकर जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलती है।

उन्होंने बताया कि अब तक पांच लाख विद्यार्थी मोशन टैलेंट सर्च एग्जाम में शामिल हो चुके हैं। यह परीक्षा विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक क्षमता पहचानने, प्रतिस्पर्धा का अनुभव हासिल करने और स्कॉलरशिप के माध्यम से बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रही है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story