कोटा। मोशन एजुकेशन द्वारा आयोजित विंटर स्पोर्ट्स टूर्नामेंट मंगलवार को धूमधाम और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। 25 से 30 दिसंबर तक चले इस आयोजन में बच्चों ने न केवल खेल भावना का परिचय दिया बल्कि टीमवर्क, अनुशासन और आत्मविश्वास का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में मोशन एजुकेशन के ज्वाइंट डायरेक्टर अमित वर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आयोजन स्थल गोविंद नगर स्थित स्कूल-ओलम्पियाड कैम्पस में छह दिन तक फाउंडेशन डिवीजन और करीब एक दर्जन स्कूलों के कक्षा 5 से 9 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

टूर्नामेंट में क्रिकेट, बास्केटबॉल, खो-खो, बैडमिंटन और एथलेटिक्स जैसे खेलों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। क्रिकेट में 15 टीमों, बास्केटबॉल में 7 टीमों, खो-खो में 4 टीमों तथा बैडमिंटन में दो दर्जन से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। एथलेटिक्स में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक दौड़ और फील्ड इवेंट्स आयोजित किए गए। कुल मिलाकर 500 से अधिक नन्हे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर एजुकेटर एवं मोशन एजुकेशन के फाउंडर नितिन विजय ने बताया कि यह आयोजन बच्चों में खेल के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। बच्चों का उत्साह पूरे कार्यक्रम के दौरान देखने योग्य रहा, और अभिभावकों व शिक्षकों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें प्रोत्साहित किया। कई खिलाड़ियों ने कहा कि इस टूर्नामेंट ने उन्हें हार न मानने का जज़्बा और टीम स्पिरिट सिखाया।

डायरेक्टर डॉ. स्वाति विजय ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का सबसे प्रभावी जरिया हैं। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि मोशन एजुकेशन हर वर्ष ऐसे आयोजन करता है, ताकि स्कूल स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच मिल सके और वे भविष्य में बड़ी प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बना सकें।

इस दौरान फाउंडेशन डिवीजन के अकैडमिक हेड मुकेश गौड़ और अन्य सीनियर फैकल्टी सदस्य भी उपस्थित रहे। छह दिन तक चले इस खेल उत्सव ने कोटा के खेल वातावरण में नई ऊर्जा भर दी और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान छोड़ गई।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story