आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल लर्निंग के दौर में जानकारी आसानी से उपलब्ध है, लेकिन उसे विद्यार्थियों तक सरल और प्रभावी ढंग से पहुंचाने की जिम्मेदारी शिक्षक की ही है। शिक्षकों को स्वयं भी विद्यार्थी बने रहकर लगातार सीखते रहना होगा। यह बात मोशन एजुकेशन के फाउंडर एवं एजुकेटर नितिन विजय ने शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक अभिनंदन समारोह में कही।

मोशन एजुकेशन के जेईई, नीट एवं फाउंडेशन डिवीजन के शिक्षकों के अभिनंदन के लिए आयोजित समारोह में गीत-संगीत और हास्य प्रस्तुतियों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के अलावा मुंबई के जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन इन्दर साहनी ने भी प्रस्तुति दी। इस दौरान संस्थान के चेयरमैन सुरेंद्र विजय, डायरेक्टर श्रीमती सुशीला विजय एवं डॉ. स्वाति विजय ने शिक्षकों का अभिनंदन किया।

नितिन विजय ने कहा कि ज्ञान होना और उसे प्रभावी ढंग से समझा पाना अलग-अलग बातें हैं। अच्छा शिक्षक वह है, जो कठिन विषय को भी सरल, स्पष्ट और रोचक तरीके से समझा सके। इसके लिए विद्यार्थियों से जुड़ाव और भरोसे का रिश्ता जरूरी है। शिक्षक को जरूरत के अनुसार शिक्षक के साथ-साथ मोटिवेटर, सलाहकार, बड़े भाई या दोस्त की भूमिका भी निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थान विद्यार्थियों को न डिग्री देता है और न मार्कशीट। विद्यार्थी यहां सीखने और मार्गदर्शन की उम्मीद लेकर आते हैं। ऐसे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की देखभाल हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

नितिन विजय ने शिक्षकों से कहा कि वे विद्यार्थियों के साथ सहज और वास्तविक रहें तथा उनमें सीखने की इच्छा पैदा करें। उन्होंने कहा, “मेरे भीतर का विद्यार्थी आज भी जीवित है और मैं लगातार कुछ नया सीखता रहता हूं।” उन्होंने शिक्षकों से भी सीखने का सिलसिला कभी बंद न करने का आह्वान किया।

समारोह में स्थानीय कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। गीतों की मधुर धुनों और संगीत की सुरमयी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बनाया। हास्य प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों को खूब गुदगुदाया।

कार्यक्रम का खास आकर्षण मुंबई के जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन इन्दर साहनी की प्रस्तुति रही। उन्होंने अपने चुटीले अंदाज, सहज हास्य और रोचक किस्सों से दर्शकों को जमकर हंसाया। उनकी प्रस्तुति के दौरान सभागार तालियों और ठहाकों से गूंजता रहा। समारोह में मनोरंजन के साथ उत्सव का माहौल बना रहा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story