मोशन एजुकेशन ने लॉन्च की दसवीं कक्षा के लिए विशेष एनसीईआरटी प्रैक्टिस बुक्स, बोर्ड और ओलंपियाड दोनों की तैयारी में होगी मदद
मोशन एजुकेशन ने कोटा में दसवीं कक्षा के लिए विशेष एनसीईआरटी प्रैक्टिस बुक्स लॉन्च की हैं। फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के पूरे कोर्स को आसान फॉर्मेट में प्रस्तुत करने वाली ये किताबें बोर्ड और ओलंपियाड दोनों की तैयारी को एक साथ सशक्त बनाएंगी।

कोटा। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए प्रसिद्ध मोशन एजुकेशन ने सोमवार शाम अपने द्रोणा-1 कैम्पस में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई एनसीईआरटी प्रैक्टिस बुक्स का शुभारंभ किया। इन पुस्तकों को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ ओलंपियाड की तैयारी को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। विज्ञान के तीनों प्रमुख विषय—फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी—का पूरा पाठ्यक्रम इन पुस्तकों में सरल, आकर्षक और उपयोगी प्रारूप में समाहित किया गया है।
मोशन एजुकेशन के फाउंडर और सीईओ नितिन विजय ने बताया कि इन पुस्तकों की सबसे बड़ी विशेषता इनकी दो स्तरीय संरचना है। प्रत्येक पृष्ठ पर एक ओर एनसीईआरटी का मूल कंटेंट है, जबकि सामने वाले पृष्ठ पर उसी टॉपिक से जुड़े लॉन्ग, शॉर्ट और एमसीक्यू प्रश्न दिए गए हैं, जिनके सॉल्यूशंस भी साथ मौजूद हैं। यह प्रारूप विद्यार्थियों को रटने की आदत से निकालकर समझ के आधार पर सीखने के लिए प्रेरित करेगा।
नितिन विजय ने कहा, “यह मॉडल छात्रों को केवल बोर्ड परीक्षाओं तक सीमित नहीं रखेगा, बल्कि आगे इंजीनियरिंग, मेडिकल या अन्य विज्ञान आधारित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मजबूत नींव तैयार करेगा। हमारा उद्देश्य बच्चों में समस्या-समाधान कौशल और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करना है ताकि वे अवधारणाओं को गहराई से समझ सकें और आगे की पढ़ाई में आसानी हो।”
मोशन की डायरेक्टर डॉ. स्वाति विजय ने बताया कि इन बुक्स को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से इस तरह विकसित किया गया है कि प्रत्येक प्रश्न छात्र की समझ को जांचने के साथ उसकी कमजोरियों की पहचान भी करता है। यह कॉम्पैक्ट लर्निंग सेटअप विद्यार्थियों को आत्ममूल्यांकन का अवसर देगा और उन्हें यह समझने में मदद करेगा कि कहां सुधार की आवश्यकता है।
लॉन्चिंग कार्यक्रम में उपस्थित कंटेंट हेड जयंत चितौड़ा और फाउंडेशन डिवीजन के अकेडमिक हेड मुकेश गौड़ ने कहा कि यह नई सीरीज न केवल छात्रों के लिए बल्कि शिक्षकों के लिए भी एक बड़ा सहयोग सिद्ध होगी। यह क्लासरूम टीचिंग को और अधिक प्रभावी और टेक-इंटीग्रेटेड बनाएगी। उन्होंने बताया कि बोर्ड स्तर पर ऐसी वैल्यू-एडेड और स्ट्रक्चर्ड बुक्स की मांग लंबे समय से की जा रही थी, और यह लॉन्च उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
वर्तमान में इन पुस्तकों पर 15% डिस्काउंट उपलब्ध है। छात्र इन्हें मोशन लर्निंग ऐप, मोशन एजु स्टोर और अमेज़न-फ्लिपकार्ट जैसी प्रमुख ई-कॉमर्स साइट्स से प्राप्त कर सकते हैं। लॉन्चिंग में मौजूद फैकल्टी सदस्यों ने उम्मीद जताई कि यह नई सीरीज कोटा और देशभर के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं के बीच की खाई को पाटने में मील का पत्थर साबित होगी।
- मोशन एजुकेशनMotion Educationएनसीईआरटी प्रैक्टिस बुक्सNCERT Practice Booksकोटा एजुकेशनKota Educationनितिन विजयNitin Vijayडॉ स्वाति विजयDr Swati Vijayबोर्ड परीक्षा तैयारीBoard Exam Preparationओलंपियाड तैयारीOlympiad Preparationटेक इंटीग्रेटेड टीचिंगAI based learningफिजिक्स केमिस्ट्री बायोलॉजी बुक्सScience Practice BooksMotion Drona CampusMotion Learning AppCBSE 10th PreparationMotion NCERT Series

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
