शिक्षा नगरी के रूप में देशभर में अपनी पहचान मजबूत कर रहे कोटा में शैक्षणिक अधोसंरचना के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। अग्रणी कोचिंग संस्थान मोशन एजुकेशन ने अपने नए ‘दर्श’ कैंपस का वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विधिवत शुभारंभ किया। आध्यात्मिक वातावरण और शुभकामनाओं के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने संस्थान के शैक्षणिक विस्तार को नई दिशा प्रदान की।

इंद्रप्रस्थ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित रोड नंबर-4 पर बुधवार को आयोजित उद्घाटन समारोह सुबह 10 बजे हवन-पूजन के साथ प्रारंभ हुआ, जो दोपहर 12:30 बजे तक चला। वैदिक मंत्रों की गूंज और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच संस्थान की निरंतर प्रगति तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इसके बाद आरती का आयोजन किया गया। समारोह में संस्थान के पदाधिकारियों, वरिष्ठ शिक्षकों, कर्मचारियों तथा आमंत्रित अतिथियों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों के लिए प्रसादी एवं सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर मोशन एजुकेशन के फाउंडर एवं शिक्षाविद् नितिन विजय ने कहा कि संस्थान पिछले कई वर्षों से अपने द्रोण-1, द्रोण-2, दक्ष और ध्रुव कैंपस के माध्यम से जेईई, नीट, बोर्ड तथा ओलम्पियाड परीक्षाओं की तैयारी करवा रहा है। बढ़ती शैक्षणिक आवश्यकताओं और विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ‘दर्श’ कैंपस का विकास किया गया है, जो छात्रों को बेहतर अध्ययन वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि मोशन एजुकेशन का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाना नहीं है, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना भी है। संस्थान में अकादमिक उत्कृष्टता के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, समय प्रबंधन, मानसिक दृढ़ता और प्रतिस्पर्धी सोच विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। नया कैंपस विद्यार्थियों को ऐसा वातावरण प्रदान करेगा, जहां वे अपनी क्षमताओं को और अधिक प्रभावी ढंग से विकसित कर सकेंगे।

नितिन विजय ने कहा कि वर्तमान दौर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी केवल पाठ्यक्रम आधारित अध्ययन तक सीमित नहीं रह गई है। विद्यार्थियों को ऐसे माहौल की आवश्यकता होती है, जो उनमें अनुशासन, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे। ‘दर्श’ कैंपस इसी दृष्टिकोण के साथ तैयार किया गया है, जहां आधुनिक शैक्षणिक संसाधन, प्रभावी अकादमिक सहयोग और उन्नत इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

उद्घाटन समारोह के दौरान मोशन एजुकेशन के चेयरमैन सुरेंद्र विजय, डायरेक्टर सुशीला विजय और डॉ. स्वाति विजय सहित संस्थान के अनेक वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नए कैंपस का शुभारंभ न केवल संस्थान के विस्तार का प्रतीक है, बल्कि कोटा की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में भी देखा जा रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story