कोटा। नीट 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बुधवार का दिन खास रहा। मोशन एजुकेशन ने बहुप्रतीक्षित ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘वज्र’ टेस्ट सीरीज का उद्घाटन किया, जो अंतिम महीनों में छात्रों को परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयारी को धार देने में सहायक होंगी। दोनों टेस्ट सीरीज 4 जनवरी से शुरू होंगी और छात्रों को एग्जाम जैसी परिस्थितियों में प्रैक्टिस करने का अवसर प्रदान करेंगी।

लॉन्चिंग समारोह का आयोजन दक्ष कैंपस में किया गया, जिसमें नीट डिवीजन के वरिष्ठ फेकल्टी मेंबर्स ने नए टेस्ट सीरीज के पोस्टर का अनावरण किया। इस अवसर पर मोशन एजुकेशन के फाउंडर और सीईओ नितिन विजय ने छात्रों को नियमित टेस्ट प्रैक्टिस के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता केवल एनसीईआरटी पढ़ाई तक सीमित नहीं रहती। उन्होंने बताया कि लगातार टेस्ट देना छात्रों की स्पीड, एक्यूरेसी और आत्मविश्वास बढ़ाता है। “अगर छात्र समय रहते अपनी गलतियों को समझ लें, तो मुख्य परीक्षा में वही गलतियां नहीं दोहराई जातीं। परीक्षा जैसी माहौल में प्रैक्टिस करना डर को भी कम करता है,” नितिन विजय ने कहा।

ज्वाइंट डायरेक्टर अमित वर्मा ने बताया कि ब्रह्मास्त्र और वज्र टेस्ट सीरीज को नीट के पिछले वर्षों के ट्रेंड और गहन विश्लेषण के आधार पर तैयार किया गया है। वज्र टेस्ट सीरीज विशेष रूप से सब्जेक्ट वाइज टेस्ट प्रदान करती है, जिससे छात्र अपने कमजोर विषयों की पहचान कर सकते हैं और कॉन्सेप्ट क्लैरिटी तथा प्रॉब्लम सॉल्विंग एबिलिटी में सुधार कर सकते हैं। ब्रह्मास्त्र टेस्ट सीरीज छात्रों को तीनों विषयों को एक साथ संभालने की क्षमता देती है। यह फुल-लेंथ कॉम्बाइंड पेपर छात्रों को समय प्रबंधन, मानसिक अनुशासन और परीक्षा का वास्तविक दबाव महसूस कराता है, जो मुख्य परीक्षा में सफलता के लिए अहम हैं।

विशेष रूप से उन छात्रों के लिए ब्रह्मास्त्र टेस्ट सीरीज मददगार है, जो तैयारी के बावजूद परीक्षा जैसी परिस्थितियों में अपनी क्षमता का सही आंकलन नहीं कर पा रहे हैं। यह सीरीज मुख्य परीक्षा के नजदीक आने पर फुल एग्जाम रिद्म विकसित करने में सहायक साबित होती है।

मोशन एजुकेशन की यह पहल नीट की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए न केवल रणनीतिक दिशा प्रदान करती है, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से भी परीक्षा के लिए तैयार करती है, जिससे उनकी सफलता की संभावना और अधिक बढ़ जाती है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story