कोटा। मोशन एजुकेशन फाउंडेशन डिवीजन के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की ओलिंपियाड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। नेशनल इंटरैक्टिव साइंस ओलिंपियाड में संस्था के कोटा सेंटर से 8 विद्यार्थियों ने देशभर के टॉप 30 में जगह बनाकर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

ओलिंपियाड के परिणामों में पदक विजेताओं का दबदबा

मोशन एजुकेशन के फाउंडर और एजुकेटर नितिन विजय ने बताया कि ओलिंपियाड के परिणामों में संस्थान के कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। नेशनल इंटरैक्टिव साइंस ओलिंपियाड में अर्णव संतोष सिंह, दीपांकर कुमार, शिव आशीष और अथर्व श्रृंगी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वहीं सिद्धांत यथार्थ ने सिल्वर मेडल हासिल किया। इसके अलावा दक्ष सक्सेना, हर्षित भार्गव और आश्विन धारीवाल ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इसी क्रम में नेशनल इंटरैक्टिव मैथ्स ओलिंपियाड में भी मोशन एजुकेशन के छात्र अभिषेक कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 22वीं रैंक हासिल की और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

150 से अधिक विद्यार्थियों का दूसरे चरण के लिए चयन

संस्थान के अनुसार विभिन्न राष्ट्रीय ओलिंपियाड परीक्षाओं-नेशनल आईआईटी-नीट ओलिंपियाड, नेशनल इंटरैक्टिव साइंस ओलिंपियाड और नेशनल इंटरैक्टिव मैथ्स ओलिंपियाड, में मोशन एजुकेशन के 150 से अधिक विद्यार्थी दूसरे चरण के लिए चयनित हुए हैं। यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत और संस्थान के अकादमिक मार्गदर्शन का परिणाम मानी जा रही है।

वैचारिक समझ और प्रतिस्पर्धी सोच पर जोर

नितिन विजय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि "ओलिंपियाड जैसी परीक्षाएं विद्यार्थियों की अवधारणात्मक समझ, विश्लेषण क्षमता और प्रतिस्पर्धी सोच को मजबूत बनाती हैं।"

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story