विधानसभा में बुधवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा की अनुदान मांगों पर बोलते हुए विधायक संदीप शर्मा ने कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था की दुर्दशा का वर्णन करते हुए भजनलाल सरकार की उपलब्धियां गिनाई। विकसित राजस्थान में सम्मिलित है स्वस्थ राजस्थान का लक्ष्य।

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना: उपचार के ऐतिहासिक आंकड़े

विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य में 2 साल में 7300 करोड़ से 37 लाख का उपचार किया गया है।

  • "प्रदेश में भजनलाल सरकार आते ही योजना का शुद्धिकरण किया, पूरे संसाधन उपलब्ध करवाए जिसका नतीजा यह है कि आज प्रदेश पहला राज्य है जिसकी मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना देश की पहली योजना है जिसके अन्तर्गत देशभर के 30 हजार चिकित्सालयों में 25 लाख तक के केशलेस उपचार की व्यवस्था है।"
  • रोगियों के परिजनों के लिए अत्याधुनिक आश्रयस्थल ऐतिहासिक कार्य है।

कोटा की चिकित्सा आवश्यकताओं से सरकार को करवाया अवगत

विधायक संदीप शर्मा ने कोटा की चिकित्सा आवश्यकताओं की मांग उठाते हुए कहा कि निम्नलिखित कार्यों की महती आवश्यकता है:

  • कोटा मेडिकल कॉलेज में 300 चौपहिया एवं 500 दुपहिया वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग मय केफेटेरिया।
  • इन्टरवेंशन रेडियोलॉजिकल सुईट एवं टर्नकी बेसिस पर बाईप्लानर इन्टरवेंशन रेडियोलॉजीकल कैथलेब।
  • एमबीएस चिकित्सालय में अलग एमआरआई मशीन।
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अनन्तपुरा, कोटा का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नयन।
  • नवीन चिकित्सालय एवं सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय में रोगी भार के अनुपात में रेडियोग्राफर संवर्ग के पर्याप्त पद स्वीकृत करवाना।
  • गत बजट में घोषित मेडिकल कॉलेज कोटा में कैंसर यूनिट का कार्य शीघ्र प्रारम्भ करवाना।

पिछली सरकार की नीतियों पर प्रहार

"कांग्रेस के समय हवाई किले के रूप में निरोगी राजस्थान, चिरंजीवी, आरजीएचएस, राईट टू हेल्थ जैसी योजनाएं चला दी गई जिनका कोई आधार ही नहीं था इसके कारण जनता को लाभ मिलना तो दूर चिकित्सक हड़ताल पर चले गए और रोगी दर दर भटकने को विवश हो गए।"

मोदी सरकार की स्वास्थ्य नीति और भविष्य का विजन

देश में 23 एम्स के बाद इस वर्ष 71 नए मेडिकल कॉलेज और 2100 मेडिकल सीटें बढ़ाना, 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान और बायोफार्मा हब से देश में न केवल विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी बल्कि आत्मनिर्भरता के साथ चिकित्सा पर्यटन में भी बढ़ोतरी होगी।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story