पीड़ित मानवता की सेवा ही हमारा सर्वोच्च ध्येय - संदीप शर्मा


एम्बुलेंस का शुभारम्भ और सहुलियत

कोटा के अपना घर आश्रम में अपने प्रभुजी को इलाज में सहुलियत मिल सकेगी। सोमवार को विधायक संदीप शर्मा ने अपने विधायक कोष से स्वीकृत एम्बुलेंस का आश्रम में पूजा-अर्चना कर शुभारम्भ किया। ज्ञात हो कि लम्बे समय से आश्रम में रह रहे लोगों के उपचार के लिए चिकित्सालय लाने ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिस पर विधायक शर्मा ने अपने विधायक कोष से एम्बुलेंस की स्वीकृति प्रदान की थी। अब औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद एम्बुलेंस आश्रम को दे दी गई है और बीमार व्यक्ति का चिकित्सालय में आवागमन सरल हो सकेगा।

विधायक संदीप शर्मा का संबोधन

इस अवसर पर विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि:

"अपना घर आश्रम असहाय, रोगी, निराश्रित लोगों की सेवा सुश्रुषा के लिए प्रदेश ही नहीं देशभर में अपनी पहचान बना चुका है और इससे प्रेरित होकर अन्य संस्थाएं भी इस दिशा में कार्य करने के लिए आगे आ रही है।"

राजस्थान सरकार भी अपना घर के मॉडल का अनुसरण करते हुए राज्य के 21 शहरों में निराश्रित व बेसहारा लोगों के लिए शेल्टर हॉम बनाने जा रही है। वैसे भी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति, विकास के आयाम स्थापित करने से पूर्व हमारा सर्वोच्च ध्येय पीड़ित, वंचित मानवता की सेवा करना उन्हें आश्रम उपलब्ध करवाना ही होना चाहिए। विधायक शर्मा ने आश्रम में रह रहे प्रभुजनों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम भी पूछी।

कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर निम्नलिखित गणमान्य जन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

  • संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र मणि कौशिक
  • सचिव पंकज रमानी
  • पूर्व पार्षद विवेक मित्तल
  • दिलीप नायक, रेखा लखेरा, योगेश शर्मा
  • वरिष्ठ भाजपा नेता कमल जैन
Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story