कोटा, 27 नवम्बर 2025। लाडपुरा विधानसभा की विधायक कल्पना देवी ने आज ‘‘कोटा विश्वविद्यालय, कोटा’’ का नाम बदलकर ‘‘स्वामी विवेकानन्द विश्वविद्यालय कोटा’’ करने की मांग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा को एक पत्र भेजा।

पत्र में विधायक ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द न केवल भारत के महान विचारक और युवा प्रेरक रहे हैं, बल्कि शिक्षा के प्रसार और प्रचार में भी उनका योगदान अभूतपूर्व रहा है। कोटा, जो वर्तमान में शिक्षा का एक वैश्विक केंद्र बन चुका है, के विश्वविद्यालय का नाम स्वामी विवेकानन्द के नाम पर रखा जाना न केवल गर्व का विषय होगा, बल्कि छात्रों के लिए प्रेरणास्पद भी सिद्ध होगा।

विधायक ने पत्र में उल्लेख किया कि कोटा विश्वविद्यालय के प्रबंध मंडल की 13 जून 2016 की बैठक में पहले ही इस नाम परिवर्तन का निर्णय लिया जा चुका है। उन्होंने इस प्रस्ताव को शैक्षणिक, सांस्कृतिक और प्रेरणात्मक दृष्टिकोण से अत्यंत उचित और सार्थक बताया।

विधायक कल्पना देवी ने मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री से आग्रह किया है कि विश्वविद्यालय के नाम परिवर्तन संबंधी इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए। उनका यह प्रयास कोटा की शैक्षणिक पहचान को और अधिक सशक्त बनाने तथा विश्वविद्यालय को एक प्रेरक और सम्मानजनक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story