कोटा, 19 नवम्बर 2025। लाडपुरा विधानसभा की विधायक कल्पना देवी ने आज एक साथ दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का उद्घाटन किया। सुबह डाढ़ देवी से प्रहलादपुरा होते हुए मवासा तक लगभग 6.50 किलोमीटर लंबी सीसी सड़क का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस परियोजना के लिए कुल 5 करोड़ 55 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी, जिसमें सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 4 करोड़ 3 लाख रुपये का वर्क ऑर्डर जारी किया गया है।

शिलान्यास कार्यक्रम जामपुरा चौराहा, मवासा रोड पर आयोजित किया गया। विधायक कल्पना देवी ने कहा कि यह सड़क क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही प्रमुख मांग थी। सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और स्थानीय विकास को गति मिलेगी। डाढ़ देवी, चरण चैकी, प्रहलादपुरा और मवासा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण प्रतिदिन इसी मार्ग से कोटा शहर आते-जाते हैं। सड़क निर्माण पूरा होने पर उनका सफर सुरक्षित, सुगम और समय की बचत वाला होगा।

विधायक ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा नेता राजपाल पाली, कैथून चेयरमेन हरिओम पुरी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजित गुर्जर, पूर्व सरपंच रामचंद्र गुर्जर, पार्षद निजाम, ताथेड युवा मंडल अध्यक्ष अक्षय सुमन सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

दोपहर में विधायक कल्पना देवी ने आलनिया बाँध के गेट खोलकर रबी सीजन में किसानों को समय पर और पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने बाँध का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल प्रवाह की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए और पानी खेतों तक सुचारू रूप से पहुँचे। विधायक ने रबी फसल की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के महत्व पर भी जोर दिया और किसानों के हित में सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

इस अवसर पर लाडपुरा प्रधान हेमंत यादव, पूर्व सरपंच रमाकांत गौतम, मंडल प्रतिनिधि महेंद्र चांवडा, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामप्रसाद चेतीवाल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सुमन सहित कई किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

विधायक कल्पना देवी द्वारा शिलान्यास और सिंचाई जल वितरण की शुरुआत से लाडपुरा क्षेत्र में ग्रामीण जीवन और कृषि विकास दोनों में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story