कोटा, 15 नवंबर 2025। लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को सुनिश्चित करने के लिए आज विधायक कल्पना देवी के निर्देशन में लाडपुरा विधायक कार्यालय, खेडली फाटक में बी.एल.ए.-2 और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र की मतदाता सूची को पूर्ण, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए दिशा-निर्देश देना था।

मुख्य अतिथि के रूप में श्री राव राजेंद्र सिंह, एसआईआर कार्यक्रम पर्यवेक्षक एवं सांसद जयपुर उपस्थित रहे। साथ ही मंचासीन अतिथियों में श्री मानसिंह बारठ, एसआईआर कार्यक्रम कोटा संभाग प्रभारी; श्री विक्रम सिंह शेखावत; श्री सत्येन्द्र त्यागी, कोटा संभाग सहप्रभारी; श्री राकेश जैन, जिला अध्यक्ष भाजपा कोटा शहर; और श्री प्रेम गोचर, जिलाध्यक्ष भाजपा कोटा देहात मौजूद रहे।

बैठक के दौरान मुख्य अतिथियों ने बी.एल.ए.-2 को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण, सत्यापन प्रक्रिया और निर्धारित दायित्वों से अवगत कराया। विशेष रूप से यह निर्देश दिया गया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची पूरी तरह से अद्यतन हो और किसी भी पात्र नागरिक का नाम सूची में छूटे नहीं।

विधायक कल्पना देवी ने बैठक में जोर देते हुए कहा कि बी.एल.ओ. के साथ समन्वय कर अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल किया जाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचकर सटीक और पूर्ण जानकारी एकत्रित की जाए तथा क्षेत्र में चल रहे एसआईआर अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई जाए।

इस बैठक के माध्यम से लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के अद्यतन और सत्यापन में तेजी लाने के प्रयास को नया मार्ग मिला है। यह पहल क्षेत्र में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने और प्रत्येक नागरिक के मतदान अधिकार सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story