कोटा, 10 दिसंबर। दी इन्स्टिट्यूट ऑफ़ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (CMA) के कोटा चैप्टर के सदस्यों ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोकसभा का भव्य भ्रमण किया और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से उनके आवास पर भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर पेशेवर सदस्यों ने संसद भवन, राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट और प्रधानमंत्री संग्रहालय सहित कई प्रमुख स्थानों का दौरा किया।

कोटा चैप्टर के चेयरमैन सीएमए सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में लगभग 40 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल लोकसभा की कार्यवाही का अवलोकन भी किया। प्रतिनिधिमंडल में कोटा चैप्टर के वाइस चेयरमैन सीएमए तपेश माथुर, सेक्रेटरी सीएमए मुकुट बिहारी सोंखिया, कमेटी मेम्बर सीएमए आकाश अग्रवाल तथा अन्य सदस्य शामिल थे।

भेंट के दौरान चेयरमैन गुप्ता ने लोकसभा अध्यक्ष को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया, जबकि नार्थन रीजन के पूर्व चेयरमैन और कॉउन्सिल मेंबर सीएमए सत्यनारायण मित्तल ने पुष्पगुच्छ भेंट किया। इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष को भगवान राम की सुंदर प्रतिमा भेंट कर अभिनंदन किया।

लोकसभा अध्यक्ष के साथ चर्चा के दौरान पीएसयू और निजी क्षेत्र में सीएमए छात्रों के प्रशिक्षण को सुदृढ़ करने, उद्योग-अध्ययन सहयोग को बढ़ावा देने और नवोदित पेशेवरों के लिए मेंटरशिप कार्यक्रम को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों ने ओम बिड़ला के विशेष स्वागत और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

सीएमए कोटा चैप्टर के चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस तरह का भ्रमण सदस्यों को सरकार के उच्चतम स्तर से सीखने का अवसर प्रदान करता है और पेशेवर शिक्षा की प्रासंगिकता को सिद्ध करता है। वहीं नार्थन रीजन के पूर्व चेयरमैन एवं कॉउन्सिल मेंबर सत्यनारायण मित्तल ने कहा कि यह सम्मान और अनुभव पेशेवर मूल्यों को और अधिक मजबूत करता है और राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रेरित करता है।

कोटा चैप्टर के सेक्रेटरी मुकुट बिहारी सोंखिया ने आगे बताया कि भविष्य में ऐसे भ्रमण वार्षिक रूप से आयोजित किए जाएंगे, नीति निर्माताओं के साथ संवाद को बढ़ावा दिया जाएगा और पीएसयू एवं उद्योग में प्रशिक्षण अवसरों का विस्तार किया जाएगा।

इस भव्य भ्रमण ने न केवल सदस्यों को व्यावहारिक अनुभव और शिक्षा का अवसर प्रदान किया, बल्कि पेशेवर नेटवर्क और नीति निर्धारण में सहभागिता के नए आयाम भी खोले।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story