एमसीसी ने जारी किया नीट यूजी 2025 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का सीट अलॉटमेंट, अंतिम रैंकों का खुलासा
एमसीसी ने नीट-यूजी 2025 ऑल इंडिया काउंसलिंग के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया है। एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग कोर्सेज की क्लोजिंग रैंक सामने आईं। अभ्यर्थियों को 24 से 31 दिसंबर के बीच अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।

कोटा। नीट-यूजी 2025 के अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर सामने आई है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने ऑल इंडिया कोटे के तहत आयोजित स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग का सीट अलॉटमेंट मंगलवार दोपहर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया। इस घोषणा के साथ ही देशभर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है।
एलन करियर इंस्टीट्यूट के करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑल इंडिया 15 प्रतिशत कोटे में एमबीबीएस कोर्स के लिए जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 27,360 रही, जबकि ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में 30,921, ओबीसी में 27,421 और एससी कैटेगरी में 1,39,123 तक सीटें अलॉट हुईं। वहीं, एम्स संस्थानों में उपलब्ध सीमित सीटों में एम्स जम्मू में एससी कैटेगरी के लिए 1,35,568 और एम्स गोरखपुर में ओबीसी पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के लिए 12,27,396 क्लोजिंग रैंक दर्ज की गई।
इस राउंड में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजों को लेकर भी कैंडिडेट्स की अंतिम पसंद सामने आई। जनरल कैटेगरी में बिहार के वर्धमान इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, पावापुरी (नालंदा) को अंतिम चॉइस के रूप में चुना गया। ओबीसी कैटेगरी में छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित स्व. बलिराम कश्यप मेमोरियल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में तमिलनाडु का स्टेनली मेडिकल कॉलेज, चेन्नई और एससी कैटेगरी में पुडुचेरी का इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट अंतिम विकल्प रहे।
बीडीएस कोर्स के तहत ऑल इंडिया कोटे में जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 64,023, ईडब्ल्यूएस की 62,574, ओबीसी की 66,849, एससी की 2,35,422 और एसटी कैटेगरी की 3,20,943 रही। इसके अलावा बीएससी नर्सिंग (ऑनर्स) कोर्स में जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 1,12,882, ईडब्ल्यूएस की 1,09,747, ओबीसी की 1,13,604, एससी की 2,59,583 और एसटी की 3,51,480 तक सीटें अलॉट की गईं। डीम्ड यूनिवर्सिटी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस के लिए क्लोजिंग रैंक 8,70,603 और बीडीएस के लिए 8,04,867 दर्ज की गई।
एमसीसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार, स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड में कॉलेज अलॉट होने वाले सभी अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत रूप से अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। कैंडिडेट्स को अपना अलॉटमेंट लेटर एमसीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन पोर्टल से डाउनलोड करना होगा। इसके बाद निर्धारित समय-सीमा 24 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच, मूल दस्तावेजों और निर्धारित फीस के साथ संबंधित कॉलेज में उपस्थित होकर रिपोर्टिंग करनी होगी।
नीट-यूजी 2025 काउंसलिंग का यह अंतिम चरण हजारों अभ्यर्थियों के मेडिकल करियर की दिशा तय करने वाला साबित होगा, जहां एक ओर वर्षों की मेहनत का परिणाम सामने आया है, वहीं दूसरी ओर समय पर रिपोर्टिंग न करने की स्थिति में सीट गंवाने का जोखिम भी बना रहेगा।
- नीट यूजी 2025 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड सीट अलॉटमेंटMCC NEET UG 2025 Special Stray Vacancy Round Resultऑल इंडिया एमसीसी नीट काउंसलिंग 2025 सीट अलॉटमेंटNEET UG 2025 AIQ 15 percent quota closing rankएमबीबीएस बीडीएस नीट यूजी 2025 क्लोजिंग रैंकAIIMS NEET UG 2025 stray vacancy seat allotmentNEET UG 2025 government medical college last choiceकोटा नीट यूजी काउंसलिंग 2025 अपडेटNEET UG 2025 BDS BSc Nursing closing rankMCC NEET UG 2025 reporting date 24 to 31 DecemberNEET UG 2025 deemed university MBBS closing rankएमसीसी नीट यूजी 2025 आधिकारिक सीट अलॉटमेंट समाचार

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
