अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति की ओर से अग्रवाल समाज की अग्र कुलदेवी माता माधवी का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ ब्लू किंगडम वाटर पार्क में मनाया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान कर उनके योगदान को नमन किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं और युवाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

समिति के महामंत्री संजय गोयल एवं मंत्री गजानंद सिंघल ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य माता माधवी के आदर्शों का स्मरण करते हुए समाज में सेवा, संस्कार और महिला सम्मान की भावना को सशक्त बनाना था। कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा के संकल्प के साथ महिलाओं के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने कहा कि माता माधवी देवी त्याग, सेवा, करुणा, मातृत्व और संस्कारों की साक्षात प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज को परिवार, शिक्षा, संस्कृति और सेवा के मूल्यों को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसकी मातृशक्ति होती है और महिलाओं के सम्मान के बिना सशक्त एवं संस्कारित समाज की कल्पना नहीं की जा सकती।

महिला अध्यक्ष कमल मित्तल एवं महामंत्री रूपा अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अग्रवाल समाज सदैव सेवा, सहयोग और संस्कारों की परंपरा को आगे बढ़ाता आया है। माता माधवी देवी के आदर्श आज भी समाज को एकजुट होकर सेवा, सद्भाव और महिला सम्मान का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को भी उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में आराधना अग्रवाल, भावना अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, नीरू अग्रवाल, वीणा गोयल, ममता मित्तल, किरण अग्रवाल, उमा सिंघल, भारती जैन, टीना गुप्ता, किरण गर्ग, कृष्णा जैन, ललिता गोयल, मिथिलेश गुप्ता, सरिता मित्तल सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। आयोजन ने समाज में महिला सम्मान, सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के संदेश के साथ अपनी सार्थक उपस्थिति दर्ज कराई।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story