मानसी लेडीज सोसाइटी, इंद्र विहार कोटा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह तलवंडी स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। समारोह में नई कार्यकारिणी ने सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दो बालिकाओं खुशी राठौर और याशिका राठौर ने गणपति वंदना एवं मां सरस्वती की स्तुति की प्रस्तुति के साथ की।

पूर्व अध्यक्ष श्रद्धा सिंह खींची ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। वार्ड 56 की नवनिर्वाचित पार्षद शोभा अहलूवालिया एवं अरुणा नागर ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। अध्यक्ष प्रीति चतर, उपाध्यक्ष शिल्पा सिंघल, सचिव मंजू सोनी, सहसचिव मंजू पावा एवं कोषाध्यक्ष राजश्री पारीक ने निष्ठापूर्वक अपने पद की जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम का संचालन ज्योति सेठी ने किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रीति चतर ने कहा कि मानसी लेडीज सोसाइटी 23 वर्षों से सेवा कार्यों के लिए संकल्पित होकर समाज के विभिन्न वर्गों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सोसाइटी की ओर से विद्यालयों में स्टेशनरी एवं फर्नीचर उपलब्ध कराने के साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण शिविर और सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। संस्था के गठन के समय जिस सेवा संकल्प को लेकर यात्रा शुरू की गई थी, उसे पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

उपाध्यक्ष शिल्पा सिंघल ने बताया कि समारोह के दौरान 17 नए सदस्यों ने भी सोसाइटी की सदस्यता ग्रहण करते हुए सेवा कार्यों के प्रति समर्पण की शपथ ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेवा कार्यों के लिए प्रशासन द्वारा सम्मानित की गईं सदस्य ज्योति यादव को भी समारोह में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सोसाइटी की वरिष्ठ सदस्याएं अनिता लड्ढा, रेणू सूद, अनिता चौधरी, बीना त्यागी एवं तारा पटियाल, वर्षा माहेश्वरी, रचना मित्तल, ज्योति यादव, कामिनी सिंघल, मंजू सोनी, दुर्गा झंवर, तुलिका गर्ग सहित अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं। नई कार्यकारिणी ने 23 वर्षों की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाने और समाजहित से जुड़े कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story