कृषि मंत्री के किसानों की आय 8 गुना बढ़ने के दावे को मनोज दुबे ने बताया झूठा
किसान महासभा के अध्यक्ष मनोज दुबे ने एमएसपी कानून, खाद की किल्लत और बढ़ते कर्ज का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार की कृषि नीतियों पर तीखे सवाल खड़े किए हैं।

कोटा, 26 मार्च। भारतीय राष्ट्रीय किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने संसद में कृषि मंत्री द्वारा किसानों की आय 8 गुना तक बढ़ने के दांवो को पूरी तरह से झूठा बताते हुए कहा की भाजपा सरकार मे किसानों की आय मे नहीं कर्ज ओर आत्महत्याओ मे भारी बढ़ोतरी हुई है।
जुमलों और कागजों में सिमटी किसानों की आय
मनोज दुबे ने कहा की "भारत के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान संसद मे कह रहे हैं कि किसानों की आय दोगुनी, चार गुना और आठ गुना हो गई है। भाजपा सरकार मे किसानों की आय सिर्फ कागजों ओर जुमलों में ही बढ़ रही है। हकीकत मे किसान उचित दाम नहीं मिलने से आलू टमाटर तक सड़को पर फेकने को मजबूर हो रहे है।"
एमएसपी और खाद के संकट से जूझता अन्नदाता
मनोज दुबे ने कहा की केंद्र की भाजपा सरकार ने ना एमएसपी का कानून बनाया, ना किसानों की कर्जमाफ़ी की ना समय पर उन्नत बीज ना पर्याप्त मात्रा मे डीएपी- यूरिया खाद दे पा रही है, और ऊपर से भाजपा सरकार ने किसानों की कमर तोड़ने के लिये अमेरिका से ट्रेड डील कर किसानों को तबाह ओर बर्बाद करने का काम किया है। फिर अचानक ऐसा क्या हो गया की किसानों की आय 8 गुना तक बढ़ गई?
आर्थिक तंगी और बढ़ती लागत ने तोड़ी कमर
मनोज दुबे ने कहा की किसान आर्थिक तंगी ओर बढ़ते कर्ज से भारी परेशान है किसानों को उनकी उपज का उचित दाम तक नहीं मिल पा रहा है। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। बीज, खाद, मजदूरी और परिवहन का खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है। खाद की लाइनों मे किसानों पर लाठीयां बरसाई जा रही है। ऐसी स्थिति मे केंद्रीय कृषि मंत्री का भाजपा सरकार की नाकामी छुपाने के लिए किसानों की आय बढाकर दोगुनी, चौगुनी, आठ गुनी बताना बेहद शर्मनाक एवं घोर निंदनीय है। हकीकत मे किसानों को फसलों के लागत मूल्य के लिए भी जूझना पड़ रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
