कोटा में 17 सितम्बर को भारतीय राष्ट्रीय किसान महासभा के चुनाव में किसान नेता मनोज दुबे को दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। मनोज दुबे निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उनके पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर किसान प्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। अतिशीघ्र भारतीय किसान महासभा की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद मनोज दुबे ने कहा कि किसानों की सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद की गारंटी का कानून बनाने, खाद की किल्लत दूर करने, खाद वितरण की नई डिजिटल व्यवस्था को समाप्त करने, किसानों की सम्पूर्ण कर्ज माफी करने, किसानों को पेंशन देने, खेती-किसानी को पूर्ण रूप से जीएसटी से मुक्त करने, किसानों को 24 घंटे मुफ्त बिजली देने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी करने, आवारा मवेशियों से फसल की सुरक्षा और डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर फसलों की कीमत तय करने सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा।

मनोज दुबे ने कहा कि देश का अन्नदाता आज चारों तरफ से संकट झेल रहा है। समय पर खाद नहीं मिलना, पर्याप्त बिजली नहीं मिलना, ई-टोकन व्यवस्था की जटिल प्रक्रिया, फसलों का उचित दाम नहीं मिलना, खेती की बढ़ती लागत, समय पर भुगतान नहीं होना और सिंचाई की गंभीर समस्याओं ने किसानों की कमर तोड़ दी है।

उन्होंने किसानों से बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान करते हुए कहा कि अतिशीघ्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके लिए गांव-गांव में बैठक कर किसान प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। भारतीय राष्ट्रीय किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में दूसरी बार चुने जाने के बाद मनोज दुबे ने किसान समस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करने की बात कही है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story