मनोज दुबे का कोटा में किसानों पर बड़ा बयान, डबल इंजन सरकार पर बोला हमला
भारतीय राष्ट्रीय किसान महासभा के अध्यक्ष ने खाद की किल्लत और एमएसपी गारंटी को लेकर केंद्र सरकार को घेरा, सोगरिया में हुआ भव्य स्वागत।

कोटा के सोगरिया में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय किसान महासभा के स्नेह मिलन समारोह के दौरान किसानों को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे।
कोटा, 9 मार्च। भारतीय राष्ट्रीय किसान महासभा का होली स्नेह मिलन समारोह आज सोगरिया में संपन्न हुआ। इस अवसर पर किसानों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय राष्ट्रीय किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में 'शहीद दिवस' पर अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
किसानों की आय नहीं, बढ़ा उत्पीड़न
इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा कि "देश में किसानों की आय डबल होने के स्थान पर किसानों पर अत्याचार डबल हो गया, डबल इंजन की भाजपा सरकार में किसानों पर डबल प्रहार किया जा रहा है।" उन्होंने आगे कहा कि "देश में खाद की भारी किल्लत चल रही है। आने वाले दिनों में खाद का भारी संकट गहराने वाला है लेकिन सरकार कुम्भकर्णी निद्रा में सो रही है।"
बुनियादी सुविधाओं और एमएसपी पर सरकार की चुप्पी
मनोज दुबे ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि "एमएसपी की क़ानूनी गारंटी, किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफ़ी, डीएपी खाद एवं यूरिया की भारी किल्लत, किसानों को पर्याप्त मात्रा में बिजली पानी आदी कई बड़े मुद्दों पर सरकार मौन है।" उन्होंने किसानों की दुर्दशा का वर्णन करते हुए बताया कि "किसानों को डीएपी और यूरिया खाद के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। लाइनों में खड़े किसानों को लाठियां खानी पड़ रही हैं। लेकिन केंद्र सरकार के पास खाद की किल्लत से जूझते किसानों को राहत की कोई योजना नहीं है।" उन्होंने चिंता व्यक्त की कि किसानों पर लगातार कर्ज का भार बढ़ता जा रहा है, और उनके लिए भी कोई योजना नहीं है।
एकजुटता ही समाधान: 62 करोड़ किसानों को समझना होगा अपना बल
मनोज दुबे ने किसानों से एकजुट होने का आव्हान करते हुए कहा कि "संगठित हुए बिना किसानों का भला नहीं होगा, किसानों को एकजुट होकर किसान विरोधी ताकतों का जमकर मुकाबला करना होगा।" उन्होंने जोर देकर कहा कि "देश के 62 करोड़ किसानों को अपनी ताकत समझनी होगी, जिस दिन किसान एक होकर मजबूत हो गए उस दिन सरकारों को किसानों के हित में सोचने पर मजबूर होना ही पड़ेगा।"
समारोह में प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति
इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय किसान महासभा की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष मंजू चौधरी, कुंज बिहारी शर्मा, अंशु तिवारी, कफील अहमद, अब्दुल लतीफ मंसूरी, मो रफीक मामा, तेजपाल सिंह भोला, विजय सिंह मिंन्नू, मनोज गौतम, राम सिंह, कादिर भाई मदनी, सुशीला शुक्ला, रजिया बानो, शकीला खान, उमा शंकर नागर, जावेद हुसैन, प्रकाश चन्द्र सिंह (मुन्ना भाई), सुनील पटेल, विनीत बाजपेई, राजेश शुक्ला, सत्य प्रकाश पांडेय, ऐड. अभिषेक मिश्रा, राघव मिश्रा, बबलू सुमन, कमलेश नागर, राजू माटोलिया, प्रवेश वशिष्ठ, रईस खान, इमरोज़ खान, लेखराम चोबदार, कृष्ण मुरारी (भोलू), मुख्तार भाई, हैदर अली, नशीर भाई, पप्पू भाई सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। अंत में धन्यवाद तुषार दुबे ने दिया।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
