कोटा, 8 मार्च। भारतीय राष्ट्रीय किसान महासभा का होली स्नेह मिलन समारोह आज सोगरिया में संपन्न हुआ। इस अवसर पर किसानों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय राष्ट्रीय किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में 'शहीद दिवस' पर अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को पुष्पांजलि अर्पित की गई। समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह ने किसान हितों की रक्षा का संकल्प लिया।

किसानों की बदहाली और सरकार की बेरुखी

इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा की "देश मे किसानों की आय डबल होने के स्थान पर किसानों पर अत्याचार डबल हो गया, डबल इंजन की भाजपा सरकार मे किसानों पर डबल प्रहार किया जा रहा है।" उन्होंने खाद की समस्या पर जोर देते हुए कहा की "देश मे खाद की भारी किल्लत चल रही है। आने वाले दिनों मे खाद का भारी संकट गहराने वाला है लेकिन सरकार कुम्भकर्णी निद्रा मे सो रही है।"

ज्वलंत मुद्दों पर सरकार की चुप्पी

मनोज दुबे ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की "एमएसपी की क़ानूनी गारंटी, किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफ़ी, डीएपी खाद एवं यूरिया की भारी किल्लत, किसानों को पर्याप्त मात्रा मे बिजली पानी आदी कई बड़े मुद्दों पर सरकार मौन है।" उन्होंने आगे कहा की "किसानों को डीएपी और यूरिया खाद के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। लाइनों मे खड़े किसानों को लाठीयां खानी पड़ रही है। लेकिन केंद्र सरकार के पास खाद की किल्लत से जूझते किसानों को राहत की कोई योजना नहीं है। किसानों पर लगातार कर्ज का भार बढ़ता जा रहा है, उनके लिए भी कोई योजना नहीं है।"

एकजुटता ही किसानों का एकमात्र विकल्प

मनोज दुबे ने किसानों से एकजुट होने का आव्हान करते हुए कहा की "संगठित हुए बिना किसानों का भला नहीं होगा, किसानों को एकजुट होकर किसान विरोधी ताकतों का जमकर मुकाबला करना होगा।" उन्होंने किसानों की शक्ति को रेखांकित करते हुए कहा की "देश के 62 करोड़ किसानों को अपनी ताकत समझनी होंगी जिस दिन किसान एक होकर मजबूत हो गए उस दिन सरकारों को किसानों के हित मे सोचने पर मजबूर होना ही पड़ेगा।"

समारोह में उपस्थित गणमान्य पदाधिकारी

इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय किसान महासभा की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष मंजू चौधरी, वरिष्ठ नेता प्रमोद त्रिपाठी, कुंज बिहारी शर्मा, अंशु तिवारी, अमित सूद, पूर्व उप सरपंच प्रीतम शर्मा, कफील अहमद, मो रफीक मामा, तेजपाल सिंह भोला, विजय सिंह मिंन्नू, कादिर भाई मदनी, सुशीला शुक्ला, रजिया बानो, उमा शंकर नागर, जावेद हुसैन, राम कैलाश मेघवाल, छोटू लाल मीणा, प्रकाश चन्द्र सिंह (मुन्ना भाई), आर एस पांडेय, महावीर नागर, सुनील पटेल, बबलू सुमन, राजू माटोलिया, राकेश जोशी, प्रवेश वशिष्ठ, रामावतार बागड़ी, रियासत अली, लेखराम चोबदार, राजेंद्र नागर, मनोज गौतम, सत्तार भाई, मुकेश मीणा, चन्द्र प्रकाश नागर, गब्बर, कृष्ण मुरारी (भोलू) सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story