कोटा, 26 मार्च। भारतीय राष्ट्रीय किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने संसद में कृषि मंत्री द्वारा किसानों की आय 8 गुना तक बढ़ने के दांवो को पूरी तरह से झूठा बताते हुए कहा की भाजपा सरकार मे किसानों की आय मे नहीं कर्ज ओर आत्महत्याओ मे भारी बढ़ोतरी हुई है।

जुमलों और कागजों में बढ़ रही किसानों की आय

मनोज दुबे ने कहा की "भारत के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान संसद मे कह रहे हैं कि किसानों की आय दोगुनी, चार गुना और आठ गुना हो गई है। भाजपा सरकार मे किसानों की आय सिर्फ कागजों ओर जुमलों में ही बढ़ रही है। हकीकत मे किसान उचित दाम नहीं मिलने से आलू टमाटर तक सड़को पर फेकने को मजबूर हो रहे है।"

एमएसपी कानून और संसाधनों के अभाव पर घेरा

मनोज दुबे ने कहा की केंद्र की भाजपा सरकार ने ना एमएसपी का कानून बनाया, ना किसानों की कर्जमाफ़ी की ना समय पर उन्नत बीज ना पर्याप्त मात्रा मे डीएपी- यूरिया खाद दे पा रही है, और ऊपर से भाजपा सरकार ने किसानों की कमर तोड़ने के लिये अमेरिका से ट्रेड डील कर किसानों को तबाह ओर बर्बाद करने का काम किया है। फिर अचानक ऐसा क्या हो गया की किसानों की आय 8 गुना तक बढ़ गई?

लागत का संकट और किसानों पर लाठीचार्ज

मनोज दुबे ने कहा की किसान आर्थिक तंगी ओर बढ़ते कर्ज से भारी परेशान है किसानों को उनकी उपज का उचित दाम तक नहीं मिल पा रहा है। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। बीज, खाद, मजदूरी और परिवहन का खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है। खाद की लाइनों मे किसानों पर लाठीयां बरसाई जा रही है। ऐसी स्थिति मे केंद्रीय कृषि मंत्री का भाजपा सरकार की नाकामी छुपाने के लिए किसानों की आय बढाकर दोगुनी, चौगुनी, आठ गुनी बताना बेहद शर्मनाक एवं घोर निंदनीय है। हकीकत मे किसानों को फसलों के लागत मूल्य के लिए भी जूझना पड़ रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story