कोटा। भारतीय राष्ट्रीय संयुक्त ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने आगरा में परशुराम चौक पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए उपद्रव पर गहरा रोष प्रकट करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। कोटा से जारी बयान में मनोज दुबे ने स्पष्ट किया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव से ठीक पूर्व सुनियोजित साजिश के तहत परशुराम सर्किल को निशाना बनाकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का कुत्सित प्रयास किया गया है।

घटना का विवरण देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अंबेडकर जयंती के दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने परशुराम चौक पर जमकर उत्पात मचाया। अराजक तत्वों ने जूते पहनकर पवित्र परशुराम चौक पर चढ़कर मर्यादाओं को तार-तार किया। इस दौरान वहां लगे भगवान श्रीराम के ध्वज को हटाकर भीम आर्मी के झंडे लगा दिए गए। मनोज दुबे ने आरोप लगाया कि चौक पर सरेआम नंगा नाच कर भगवान का अपमान किया गया और जबरन चौक पर कब्जे की कोशिश की गई। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि ऐसी हरकतें करने वाले लोग न तो देश के संविधान को मानते हैं और न ही इंसानियत को; यह सीधे तौर पर उपद्रवी और आतंकी सोच का परिचायक है।

मनोज दुबे ने उत्तर प्रदेश सरकार और स्थानीय पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ अविलंब सख्त एक्शन लिया जाए और दोषियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी जुर्रत न कर सके। उन्होंने कहा कि इस शर्मनाक घटना से आज पूरे देश के ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। यदि समय रहते न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं हुई, तो समाज चुप नहीं बैठेगा। यह आयोजन मात्र एक औपचारिक विरोध नहीं है, बल्कि आस्था के केंद्र की सुरक्षा और दोषियों को सजा दिलाने का दृढ़ संकल्प है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story