कोटा, 21 जुलाई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज दुबे ने पेपर लीक मामले में प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस नेताओं को जबरन हिरासत में लिए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए इसे घोर निंदनीय करार दिया।

मनोज दुबे ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ मोदी सरकार की पुलिस द्वारा किया गया व्यवहार बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी अपने हाथों में स्वयं हथकड़ी पहनकर विरोध दर्ज करा रहे थे। इसके बावजूद उनके साथ की गई कार्रवाई यह दर्शाती है कि मोदी सरकार लोकतंत्र की आवाज को लाठी, गोली, गिरफ्तारी और दमन के जरिए दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि ऐसी किसी भी कार्रवाई को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की गिरफ्तारी मोदी सरकार की दमनकारी सोच और कायरता का सबूत है। मनोज दुबे के अनुसार, छात्रों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ मोदी सरकार द्वारा किया गया यह दुर्व्यवहार सरकार को काफी महंगा पड़ेगा।

मनोज दुबे ने कहा कि लोकतंत्र में लाठियों से आवाजें नहीं दबतीं, बल्कि जनआक्रोश और अधिक बुलंद होता है। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज ही देश के भविष्य की आवाज है और इसे किसी भी कीमत पर दबने नहीं दिया जाएगा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story