मनोज दुबे ने केंद्र सरकार पर आम जनता पर महंगाई का ट्रिपल अटैक करने का आरोप लगाते हुए पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में हुई बढ़ोतरी की तीव्र निंदा की है। कोटा में 15 मई को जारी बयान में उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होते ही आम जनता पर महंगाई की मार शुरू हो गई है। उन्होंने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ाने के फैसले को गरीब, मजदूर, किसान और आमजन विरोधी बताया।

मनोज दुबे ने कहा कि पहले गैस के दाम बढ़ाए गए, फिर सोने पर टैक्स बढ़ाया गया। इसके बाद दूध के दामों में 2 रुपये की वृद्धि की गई और अब पेट्रोल पर 3.14 रुपये, डीजल पर 3.11 रुपये तथा सीएनजी पर 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि चुनौती केवल यहीं तक सीमित नहीं है, बल्कि अब महंगाई का व्यापक असर देखने को मिलेगा। डीजल के दाम बढ़ने से ढुलाई महंगी होगी और ढुलाई बढ़ते ही रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी बढ़ जाएंगे। इसका सीधा असर गरीब और मध्यमवर्गीय जनता पर पड़ेगा।

मनोज दुबे ने कहा कि देशभर में पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती ईंधन कीमतों से किसान भी भारी परेशान हैं और इसका सीधा असर खेती पर पड़ेगा। खेती की लागत लगातार बढ़ेगी, जिससे किसानों की आर्थिक परेशानियां और गहरा सकती हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता पहले से ही महंगाई से जूझ रही है और अब हर सफर तथा हर जरूरत पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। बढ़ती कीमतों के बीच आमजन, किसान और मजदूर वर्ग पर इसका असर आने वाले दिनों में और अधिक दिखाई देने की आशंका जताई जा रही है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story