कोटा, 14 फ़रवरी। भारतीय राष्ट्रीय संयुक्त ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने पत्रकार रूचि तिवारी पर दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में हुए हमले की घोर निंदा की है। मनोज दुबे ने दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोरतम सजा देने की मांग की है।


घटना की निंदा और विवरण

मनोज दुबे ने कहा कि देश की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी में तथाकथित भीड़ ने महिला पत्रकार पर ब्राह्मण होने की वजह से हमला कर दिया, यह अत्यंत शर्मनाक, अमानवीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।

  • "एक महिला पत्रकार, जो शांतिपूर्वक यूजीसी नियमों से जुड़े प्रोटेस्ट को कवर करने गई थीं, उन्हें भीड़ ने घेरकर अपमानित किया, पीटा, उनके कपड़े फाड़े, गला घोंटने की कोशिश की और जाति के नाम पर घृणा से भरे नारे लगाए।"

पत्रकारिता और मानवता पर प्रहार

मनोज दुबे ने कहा कि सोचिए एक लड़की, जो सच दिखाने निकली थी, उसे ही "ये ब्राह्मण है, मारो इसे" कहकर निशाना बनाया गया। यह सिर्फ एक महिला पर हमला नहीं था, यह पत्रकारिता पर हमला था, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला था, और सबसे बढ़कर मानवता पर हमला था।


शिक्षा के केंद्र में असुरक्षा पर सवाल

मनोज दुबे ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित शिक्षा के केंद्र में अगर एक महिला पत्रकार सुरक्षित नहीं है, तो फिर देश की बेटियां कहाँ सुरक्षित हैं? विश्वविद्यालय ज्ञान का मंदिर होता है, लेकिन जब वहां भीड़तंत्र, नफरत और जातिवादी हिंसा प्रवेश कर जाए, तो यह पूरे समाज के पतन का संकेत है।


दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग

मनोज दुबे ने कहा कि अपराधी चाहे किसी भी संगठन या विचारधारा से जुड़े हों उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही हो। वर्ना ब्राह्मण समाज सड़को पर उतरेगा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story