श्री मैथिल ब्राह्मण समाज संस्था, कोटा की ओर से सोगरिया स्थित श्री परशुराम भवन में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें समाज के 10 बटुकों का वैदिक रीति-रिवाज एवं मैथिल परंपरा के अनुसार यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल मंगल गीतों के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य आचार्य पंडित रमेश चंद्र शर्मा एवं सहयोगी आचार्य महाराज कुमार शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञोपवीत धारण, ब्रह्मोपदेश तथा गायत्री मंत्र दीक्षा की विधियां विधिवत संपन्न कराईं। इस दौरान पारंपरिक भिक्षाटन की रस्म भी निभाई गई, जिसमें समाज की महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

संस्था अध्यक्ष शिव प्रसाद मिश्रा ने कहा कि सामूहिक आयोजनों से सामाजिक परंपराओं का संरक्षण होने के साथ-साथ मध्यमवर्गीय परिवारों को आर्थिक राहत भी मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे और बटुकों को आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस अवसर पर संस्था के सचिव हरिओम मिश्रा, कोषाध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र मिश्रा सहित जयप्रकाश शर्मा, योगेश मिश्रा, तृप्ति झा, रवि शर्मा, दीप्ति मिश्रा, रागिनी शर्मा, कामिनी, पूर्व अध्यक्ष एन.के. शर्मा, पूर्व महासचिव गोपाल कृष्ण मिश्रा एवं गोपाल शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

संस्था की ओर से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले आचार्यगण, दानदाताओं, युवा स्वयंसेवकों एवं मातृशक्ति के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story