कोटा में महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक SUV BE 6 SPORTEQ की भव्य लॉन्चिंग हुई। 24 अगस्त 2026 को महिंद्रा एवरग्रीन मोटर्स, कोटा शोरूम में आयोजित लॉन्च समारोह में नई BE 6 SPORTEQ का अनावरण किया गया। इस दौरान ग्राहकों और इलेक्ट्रिक वाहन प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

समारोह में मुख्य अतिथि कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव एवं होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने नई BE 6 SPORTEQ का अनावरण किया। उन्होंने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में महिंद्रा द्वारा किए जा रहे लगातार तकनीकी उन्नयन की सराहना की। उन्होंने कहा कि आजकल EV का दौर आ गया है और सभी वर्गों द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को पसंद किया जा रहा है। महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा बेहतरीन EV मॉडल की गाड़ियां बनाई जा रही हैं, जो बेहद आकर्षक हैं।

इस अवसर पर महिंद्रा एंड महिंद्रा की ASM पूर्वी आर्या, राजस्थान CEM नेहा तथा एवरग्रीन महिंद्रा के निदेशक राजेंद्र अग्रवाल, अनिल अग्रवाल एवं अनुराग अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सम्मानित ग्राहक, EV प्रेमी और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

एवरग्रीन महिंद्रा के निदेशक राजेंद्र अग्रवाल और अनिल अग्रवाल ने बताया कि नई BE 6 SPORTEQ को अत्याधुनिक तकनीक, बेहतर कनेक्टिविटी, प्रीमियम फीचर्स और स्पोर्टी डिजाइन के साथ अधिक स्मार्ट एवं रोमांचक बनाया गया है। इसमें छह प्रमुख टेक्नोलॉजी अपग्रेड किए गए हैं। इनमें Google Gemini AI, इन-कार गेमिंग कंसोल का विकल्प, ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, एडवांस्ड कनेक्टिविटी और स्मार्ट डिजिटल एक्सपीरियंस जैसे फीचर्स प्रमुख हैं।

BE 6 SPORTEQ में 79 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लगभग 500 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करती है। बड़ी बैटरी, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और स्पोर्टी डिजाइन के साथ यह इलेक्ट्रिक SUV परफॉर्मेंस, रेंज, स्मार्टनेस और आराम का संयोजन पेश करती है। इन-कार गेमिंग कंसोल और ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप इसे टेक्नोलॉजी एवं एंटरटेनमेंट के मामले में अलग और इमर्सिव अनुभव प्रदान करते हैं।

लॉन्च समारोह के दौरान नई BE 6 SPORTEQ को लेकर ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में 5 नई BE 6 की बुकिंग भी प्राप्त हुईं। यह नई इलेक्ट्रिक SUV के प्रति ग्राहकों के बढ़ते आकर्षण को दर्शाता है।

लॉन्च समारोह के समापन पर एवरग्रीन महिंद्रा परिवार ने उपस्थित सभी अतिथियों, ग्राहकों एवं शुभचिंतकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। कोटा में हुई यह लॉन्चिंग नई BE 6 SPORTEQ की तकनीक, रेंज और स्मार्ट फीचर्स के प्रति ग्राहकों की रुचि को सामने लाने वाला अवसर रही।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story