कोटा में माहेश्वरी महिला मंडल के 'स्पंदन' में जीवंत हुई सनातन संस्कृति
कुन्हाड़ी में 'युगल दर्शन' थीम पर आयोजित 'जोड़ी कमाल की' प्रतियोगिता में पौराणिक पात्रों के माध्यम से भारतीय पारिवारिक मूल्यों का चित्रण किया गया।

कोटा के कुन्हाड़ी में आयोजित 'स्पंदन' कार्यक्रम के दौरान पौराणिक युगल स्वरूपों की वेशभूषा में सजे प्रतिभागी, मुख्य अतिथि राजेश कृष्ण बिरला और गोविंद माहेश्वरी के साथ।
माहेश्वरी महिला मंडल, कुन्हाड़ी के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव 'स्पंदन' के दौरान गुरुवार को कला, श्रद्धा और सनातन संस्कृति का अभूतपूर्व समागम देखने को मिला। 'युगल दर्शन' थीम पर आधारित 'जोड़ी कमाल की' प्रतियोगिता ने न केवल दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि भारतीय पौराणिक आदर्शों की गरिमा को भी मंच पर साकार कर दिया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि माहेश्वरी समाज कोटा के अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला एवं एलेन के डायरेक्टर गोविंद माहेश्वरी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। आयोजन की भव्यता को रेखांकित करते हुए मंडल अध्यक्ष मोनिका भराड़िया ने बताया कि प्रतियोगिता के केंद्र में 'युगल दर्शन' की संकल्पना रही, जिसके अंतर्गत प्रतिभागियों ने सीता-राम, राधा-कृष्ण, लक्ष्मण-उर्मिला, रुक्मणी-सत्यभामा, कान्हा-यशोदा एवं मीराबाई-कृष्ण जैसे महान पौराणिक स्वरूपों का सजीव चित्रण किया। मनमोहक नृत्य नाटिकाओं के माध्यम से प्रस्तुत किए गए इन स्वरूपों ने उपस्थित जनसमूह को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कलाकारों की आकर्षक वेशभूषा और प्रभावी अभिनय ने सनातन धर्म के पारिवारिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक गहराई की सुंदर झांकी प्रस्तुत की।
मंडल सचिव अनीता समदानी ने आयोजन की सफलता की जानकारी देते हुए बताया कि रचना लड्ढा, प्रियंका शारदा, सुनीता शारदा एवं हिमांशु के कुशल निर्देशन ने प्रस्तुतियों में प्राण फूंक दिए। मंच का प्रभावी संचालन ऋतु तोषनीवाल द्वारा संपन्न हुआ। इस गरिमामय अवसर पर आशा माहेश्वरी, मधु ललित बाहेती, किरण माहेश्वरी, कुंती मूंदड़ा, पुष्पा सोमानी, संतोष तोषनीवाल, विनीता लाहोटी एवं श्वेता माहेश्वरी सहित कुन्हाड़ी महिला मंडल की कार्यकारिणी सदस्य और समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। यह आयोजन समाज में सांस्कृतिक चेतना जगाने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध हुआ।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
