शिव महापुराण कथा में हनुमान रूप ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, लगे जय श्रीराम के जयकारे
कोटा में शिव महापुराण कथा के सातवें दिन बालक रिदम मेडतवाल ने हनुमान रूप धारण कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

तस्वीर में कथा स्थल पर व्यासपीठ पर बैठे पंडित महेश शास्त्री महाराज प्रवचन देते हुए नजर आ रहे हैं।
महावीर नगर प्रथम स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर बजरंग व्यायामशाला पार्क में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के सातवें दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने धर्म और भक्ति की भावपूर्ण अनुभूति की। कथा के दौरान बालक रिदम मेडतवाल ने हनुमानजी का मनमोहक रूप धारण कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
आयोजनकर्ता पूर्व अध्यक्ष कृष्णा चंद्रपुरी जी ने सपरिवार व्यासपीठ का पूजन किया। इसके बाद कथा वाचक पंडित महेश शास्त्री महाराज ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि सच्चे मन से की गई भक्ति जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।
इस दौरान बालक रिदम मेडतवाल के हनुमान स्वरूप ने श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया। बालक के स्वरूप में भक्तों को बजरंगबली की भक्ति और वीरता की झलक दिखाई दी। हनुमानजी के स्वरूप के दर्शन से वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम तथा जय बजरंगबली के जयकारे लगाए।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
