भारतीय जनता पार्टी महावीर नगर मंडल द्वारा समरसता दीप अभियान के तहत श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में दीप प्रज्ज्वलन एवं आरती कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महावीर नगर सैकंड स्थित गुरु नानक भवन के पीछे हनुमान मंदिर परिसर में संपन्न हुआ।

मंडल अध्यक्ष पन्नालाल बंजारा ने बताया कि आयोजन में श्री गुरु रविदास महाराज के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज के विचार आज भी समाज को समानता, सद्भाव और सेवा का मार्ग दिखाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। दीप प्रज्ज्वलन एवं आरती के माध्यम से श्री गुरु रविदास महाराज के विचारों को स्मरण किया गया।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष कीर्तिकांत गोयल, मंडल महामंत्री प्रकाश मेहरा, कार्यक्रम संयोजक योगेंद्र शर्मा, चंद्र सिंह सिसोदिया, लोकेश गौतम, पार्षद गोपालराम मंडा, सुनील गौतम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री गुरु रविदास महाराज के संदेशों को समाज तक पहुंचाने और समरसता के भाव को मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story