कोटा, 28 मार्च। श्री दिगम्बर जैन महासमिति महिला संभाग, कोटा द्वारा “एक शाम महावीर के नाम” का भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में भगवान महावीर के अहिंसा, संयम और “जीओ और जीने दो” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रेरणादायी प्रयास किया गया।

भक्तिमय शुभारंभ और अतिथियों का प्रेरक उद्बोधन

अध्यक्ष मधु शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मंजू पहाड़िया द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि एवं अहिंसा रैली की संयोजिका रेखा हिंगड़ ने भगवान महावीर के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनों को जीवन में उन्हें अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रायोजक के रूप में रेणु जैसवाल, सरिता गुड़वाल, आशा श्रीमाल एवं रेखा श्रीमाल का विशेष सहयोग रहा।

सुदृढ़ संगठन और सुव्यवस्थित प्रबंधन

मंत्री रेखा गोधा, युवा प्रकोष्ठ मंत्री नीना लुहाड़िया, महिला प्रकोष्ठ मंत्री मैना वेद, कार्याध्यक्ष किरण एवं उपाध्यक्ष रजनी जैन के नेतृत्व में कार्यक्रम का कुशल संचालन हुआ। इसके साथ ही संयोजक स्टेशन इकाई की टीना, अक्षिता, स्वेता, प्रेरणा, ललिता लुहाड़िया एवं साधना जैन ने आयोजन को सुव्यवस्थित और आकर्षक रूप प्रदान किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं आध्यात्मिक रंगों की छटा

कार्यक्रम का मंगलाचरण शिल्पा द्वारा किया गया, जिसके पश्चात विभिन्न महिला सदस्यों ने भक्ति नृत्य एवं पालना भक्ति प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। सभी ने मिलकर पालना झुलाकर महोत्सव की आनंदमयी अनुभूति की और भक्ति में सराबोर नजर आए।

मनोरंजन, प्रतियोगिताएं और उत्साह का माहौल

कार्यक्रम में एंट्री गेम्स, कूपन ड्रॉ, सरप्राइज गिफ्ट एवं आकर्षक इंद्राणी वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कूपन ड्रॉ अनीता पोद्दार एवं सरप्राइज गिफ्ट साधना द्वारा प्रदान किए गए, जिससे प्रतिभागियों में उत्साह और बढ़ गया। मंच संचालन अक्षिता एवं स्वेता (स्टेशन इकाई) द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया, जिन्होंने म्यूजिकल हाउजी के माध्यम से कार्यक्रम में ऊर्जा और मनोरंजन का अद्भुत समावेश किया।

भजनों की स्वर लहरियां और महिलाओं की सहभागिता

प्रसिद्ध सिंगर अनिशा सिंगोली के भजनों पर महिला सदस्य भक्ति में झूम उठीं और पूरा वातावरण भक्तिरस में डूब गया। कार्यक्रम में मंजू अजमेरा, आशा सेठी, वेदना, रेखा जैसवाल, सुशीला लुहाड़िया, रानी निखी, सरोज, शशि, नीलम, करुणा रावका, अर्चना (रानी) जैन सर्राफ, कविता दुगेरिया, कंचन, मीना पाटनी, सुनयना सोगानी, सीमा, लक्ष्मी गोधा, गुणमाला, मोनिका, सुनीता खटोड़, प्राची, विद्या, प्रीति टोंग्या, रूपल, शकुंतला, रजनी, आशा, सुनीता बोन्च, बबीता, संगीता, सुधा सहित लगभग 150 महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रेरणादायी संदेश एवं सुरुचिपूर्ण समापन

कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन एवं कुल्फी का आनंद लिया। अध्यक्ष मधु शाह ने अपने उद्बोधन में कहा: "सेवा की भावना हमारी पहचान है, समर्पण हमारी शक्ति है, और एकता हमारा आधार। महावीर के मार्ग पर चलना ही हमारा सच्चा धर्म है।" कार्यक्रम का समापन भगवान महावीर के पावन संदेश “जीओ और जीने दो” के उद्घोष के साथ हुआ, जो समाज में समरसता का संचार कर गया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story