कोटा। भगवान महावीर जयंती के पावन पर्व पर सेवा, समर्पण और अहिंसा के सिद्धांतों को चरितार्थ करते हुए दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, कोटा मेन द्वारा दशहरा ग्राउंड में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 'रक्तदान महादान' के संकल्प के साथ आयोजित इस शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाते हुए कुल 250 यूनिट रक्त संग्रहित किया।

विगत 23 वर्षों से निरंतर निस्वार्थ सेवा कार्यों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले इस ग्रुप के माध्यम से आयोजित शिविर की जानकारी देते हुए सचिव अनुराग सेठी एवं कोषाध्यक्ष राकेश पाटोदी ने बताया कि मानवता की सेवा का यह सिलसिला दीर्घकाल से अनवरत जारी है। इस पुनीत कार्य के पुण्यार्जक अशोक पाटनी रहे, जिनके सहयोग से शिविर ने भव्यता प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिमेष जैन एवं कैबिनेट मंत्री हीरालाल नागर ने शिरकत कर रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया और उनके इस जज्बे की सराहना की। इस अवसर पर कोटा भाजपा अध्यक्ष राकेश मडिया ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

शिविर को सफल बनाने और रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन हेतु ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष दीपक रांवका एवं अजय कंजोलिया ने सभी सहयोगियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय सदस्य राजकुमार बाकलीवाल और विपिन जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया। महावीर जयंती के इस शुभ अवसर पर भारी संख्या में हुआ यह रक्तदान न केवल एक रिकॉर्ड है, बल्कि समाज के प्रति नैतिक उत्तरदायित्व की एक सशक्त मिसाल भी पेश करता है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story