कोटा इंद्र विहार श्री सीमंधर जिनालय में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव आयोजित
श्री सीमंधर जिनालय में प्रभात फेरी और पूजन के साथ महावीर जयंती मनाई गई, आशीष शास्त्री ने अहिंसा और जीव दया पर स्वाध्याय के माध्यम से भक्तों को संबोधित किया।

कोटा के इंद्र विहार क्षेत्र में भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई मंगल प्रभात फेरी में तख्तियां लेकर अहिंसा का संदेश देते श्रद्धालु।
कोटा। इंद्र विहार स्थित श्री सीमंधर जिनालय में भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रातःकाल भव्य मंगल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह प्रभात फेरी इंद्राविहार क्षेत्र में निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान महावीर जन्म कल्याणक पूजन विधिवत सम्पन्न हुआ।
स्वाध्याय और अहिंसा का संदेश
इसके पश्चात आशीष शास्त्री द्वारा जन्म कल्याणक विषय पर स्वाध्याय कराया गया। इस स्वाध्याय में महावीर स्वामी के अहिंसा, करुणा और जीव दया के संदेशों को विस्तार से समझाया गया। प्रभात फेरी में पुरुष, महिलाएं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालुओं ने हाथों में तख्तियां लेकर अहिंसा, परमार्थ, कृपा और जीव दया के संदेशों का प्रचार-प्रसार किया।
जयकारों से गुंजायमान हुआ क्षेत्र
"महावीर स्वामी की जय" के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर अरविंद, ममता, अर्थ एवं निकिता परिवार द्वारा प्रभावना वितरित की गई। सायंकाल 7:30 बजे से भक्ति संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
