मदन राठौड़ के कथित बयान पर कोटा में प्रदर्शन, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान संबंधी बयान के विरोध में कोटा में पुतला दहन, राखी गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश।

कोटा में मदन राठौड़ के बयान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन।
कोटा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ के पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए कथित बयान को लेकर कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किया। शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को शहर कांग्रेस कमेटी कोटा की ओर से तलवंडी चौराहे पर आयोजित प्रदर्शन में शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राखी गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राठौड़ का पुतला दहन कर आक्रोश जताया और उनके इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस ने बयान को देश के वीर सैनिकों, अमर शहीदों और आतंकवाद में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों के सम्मान से जुड़ा गंभीर विषय बताया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का कथित बयान शर्मसार करने वाला है और इससे भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात करने वाली भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का सार्वजनिक मंच से पाकिस्तान के समर्थन में बयान देना पार्टी की कथनी और करनी के बीच का अंतर उजागर करता है।
राखी गौतम ने कहा कि पुलवामा में 40 जवानों की शहादत और पहलगाम में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या के बाद पाकिस्तान के समर्थन में दिया गया कोई भी बयान देशवासियों की भावनाओं को आहत करता है। कांग्रेस पार्टी शहीदों के सम्मान और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने मदन राठौड़ से नैतिकता के आधार पर तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की।
पूर्व लाडपुरा विधायक पूनम गोयल ने कहा कि भाजपा हमेशा राष्ट्रवाद की बात करती है, लेकिन उसके प्रदेशाध्यक्ष का बयान पार्टी की राष्ट्रवाद संबंधी राजनीति पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की कथनी और करनी के अंतर को समझ रही है।
कांग्रेस कार्यालय प्रभारी एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विजय सोनी ने बताया कि विरोध-प्रदर्शन में पीसीसी सदस्य किशोर मदननानी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमराज गौतम, उपाध्यक्ष श्याम गौतम, कांग्रेस कार्यालय प्रभारी डॉ. विजय सोनी, महामंत्री सुभाष सैनिक, प्रवक्ता साजिद लाला, सचिव एडवोकेट सुरेंद्र शर्मा, राहुल पुरुस्वानी, प्रदीप सुमन, अवनीश मीणा, अजय प्रजापति, ब्लॉक अध्यक्ष जोंटी वीरवाल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मोहित वाल्मीकि, रिद्धम शर्मा, प्रदेश महासचिव एनएसयूआई विशाल मेवाड़ा, पूर्व पार्षद अमोलक देवी, ज्ञान यादव, मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप चांदना, शहजाद खान, धर्मवीर मेघवाल, संजय जैन, चेतन पारेता, वार्ड अध्यक्ष शरीफ खान, दलवीर सिंह, राजेन्द्र शर्मा, मुकेश भटनागर, रोहित व्यास, मुकेश योगी, सोहन मीणा, उमेश गोस्वामी, पार्षद अनुराग गौतम, मनीष भारद्वाज, अर्पित जैन, पार्षद प्रत्याशी लक्ष्मी कुशवाह, मनीष शर्मा, कुलदीप प्रजापति, पदम गौतम, पारस वर्मा, रिशब दुबे, अजय कसलीवाल, गौरव योगी, युवा कांग्रेस दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष कुनाल शर्मा, राजेश वर्मा, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरोत्तम शर्मा, शिवराज गुर्जर, तोकिर और अंकित जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मदन राठौड़ के कथित बयान को लेकर विरोध जताते हुए उनके इस्तीफे की मांग दोहराई। कांग्रेस ने इस मुद्दे को शहीदों के सम्मान और राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
