मदन राठौर के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण और अन्नदान
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर के नेतृत्व में चांदमारी बालाजी मंदिर परिसर में जरूरतमंदों को भोजन कराया गया और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ।

तस्वीर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर और अन्य कार्यकर्ता चांदमारी बालाजी मंदिर परिसर में पौधारोपण करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौर के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर के नेतृत्व में स्टेशन क्षेत्र स्थित चांदमारी बालाजी मंदिर परिसर में सेवा, श्रद्धा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को भोजन कराया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा भगवान श्री बालाजी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौर के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी नेतृत्व की कामना की।
कार्यक्रम के अगले चरण में चांदमारी बालाजी मंदिर परिसर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर छगन माहुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा, समर्पण और संस्कारों की विचारधारा पर कार्य करती है। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में संगठनात्मक रूप से निरंतर मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि श्री राठौर एक सरल, कर्मठ एवं जनसरोकारों से जुड़े नेता हैं, जिनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं को निरंतर ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है।
माहुर ने कहा कि संगठन के प्रति समर्पण, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने श्री राठौर के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
कार्यक्रम में पूर्व जिला मंत्री परसराम गोतम, गुरमीत रंधावा, रोहित गोस्वामी, अभिषेक शर्मा, अमन कुमार, आयुष श्रीवास्तव, शुभम गोस्वामी, मनीइंद्र सिंह, रामचरण, गोकुल शर्मा, कन्हैयालाल लाल सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सेवा, धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इन आयोजनों के माध्यम से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर का जन्मदिवस सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
