पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय मदन लाल सैनी की 83वीं जयंती पर कोटा में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। केशवपुरा सेक्टर-6 स्थित केशव मार्केट के सामने आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज मेहता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में स्व. मदन लाल सैनी को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ पौधारोपण, गोसेवा और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कल्पवृक्ष और हरसिंगार के पौधे लगाए गए तथा उपस्थित लोगों को तुलसी के पौधे वितरित किए गए। समाजसेवी डॉ. दुर्गा शंकर सैनी ने बताया कि समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में उस्ताद नाथूलाल पहलवान, डॉ. पी.पी. बंसल, साहित्यकार दिनेश सिंह झुझार, सूबेदार अजय कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश अड़सेला, राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी रूपाली कंवर, सेवानिवृत्त वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर बालमुकुंद मीणा, रक्तवीर मयंक राठौड़ सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।

मुख्य अतिथि पंकज मेहता ने कहा कि स्वर्गीय मदन लाल सैनी ईमानदारी, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल थे। उनका जीवन आज भी कार्यकर्ताओं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि स्व. मदन लाल सैनी का कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण अद्भुत था और उनके सिद्धांतों एवं विचारों को प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। समाजसेवी डॉ. दुर्गा शंकर सैनी ने कहा कि स्व. सैनी का कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण, अनुशासन और सादगी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। पुरुषोत्तम अजमेरा ने भी स्व. मदन लाल सैनी के जीवन पर प्रकाश डाला।

समारोह में कवि, साहित्यकार, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इनमें कवि राजेंद्र पंवार, आनंद हजारी, रामशंकर माली, युवराज सुवालका, कवि रतन लाल वर्मा, यज्ञ दत्त हाड़ा, रतन लाल वर्मा, केप्टन बी.एल. सैनी, कवि सुरेश वैष्णव, देवकरण सुमन, कवि नहुष व्यास, जगदीश सुमन, दुर्गा शंकर, युधिष्ठिर, जगदीश मोहिल, डॉ. विजय सिंह, डॉ. नरेश मेवाड़ा, डॉ. मोहित गौतम, चन्द्र प्रकाश सुमन, भानुप्रताप दीपलता, संतोष सुमन, डॉ. गोविंद मीणा, डॉ. हेमंत, डॉ. गिरिराज राठौड़, मनोज खरे, भूपेंद्र, जीतू, भवानी शंकर और बाबू लाल सहित सैकड़ों गणमान्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्वर्गीय मदन लाल सैनी के परिवारजनों की भी विशेष उपस्थिति रही। परिवारजनों ने बताया कि चार बेटियों के कारण स्व. मदन लाल सैनी का कोटा से विशेष लगाव था। समारोह में उनकी बेटी शकुंतला, एकता, दामाद डॉ. दुर्गा शंकर सैनी, नातिन निष्ठा तंवर, भव्य तंवर, बनी और लड्डू भी मौजूद रहे। सेवा, सम्मान और सामाजिक सरोकारों के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में स्व. मदन लाल सैनी के व्यक्तित्व, सिद्धांतों और कार्यकर्ताओं के प्रति उनके समर्पण को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story