कोटा। संपूर्ण राजस्थान में भ्रमण कर रही लोकमंथन परिक्रमा यात्रा का 19 अक्टूबर को कोटा महानगर में आगमन होगा। इस अवसर पर दुपहिया वाहन रैली, प्रबुद्ध जन गोष्ठी, शारीरिक प्रदर्शन, मलखंब, खेल और लोक संस्कार पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।

कार्यक्रम के सह-संयोजक राजेंद्र मोरपा ने बताया कि यात्रा 19 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे कोटा-बूंदी की बावड़ी से दुपहिया वाहन रैली के साथ कोटा महानगर में प्रवेश करेगी। रैली प्रातः 9:30 बजे महावीर नगर तृतीय चौराहे पर पहुंचेगी। यहां राष्ट्रीय सेविका समिति की बहनों द्वारा यात्रा का पारंपरिक एवं मांगलिक अभिनंदन किया जाएगा।

इसके बाद प्रातः 10 बजे स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन स्थित रामशांताय सभागार में प्रबुद्ध जन गोष्ठी आयोजित होगी। गोष्ठी का मुख्य विषय 'भारतीय संविधान का मूल स्वर: हम भारत के लोग' रहेगा। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यवाह जसवंत जी खत्री मुख्य मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

गोष्ठी के बाद विभिन्न प्रकार के शारीरिक प्रदर्शन, मलखंब, खेल और लोक संस्कार पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रज्ञा प्रवाह द्वारा हाड़ौती क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही लोकमंथन परिक्रमा यात्रा के कोटा आगमन पर आयोजित कार्यक्रमों का विधिवत समापन होगा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story