आगामी 1 मार्च को आयोजित होने वाली रिजन कॉन्फ्रेंस की तैयारियों को लेकर बोर्ड मीटिंग में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

रिजन कॉन्फ्रेंस की व्यापक तैयारियां

कोटा। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के विभाजन एवं कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों एवं संगठित कार्यशैली के माध्यम से रिजन कॉन्फ्रेंस को सफलतापूर्वक आयोजित किया जाएगा तथा क्लब भविष्य में भी सेवा एवं संगठन विस्तार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

सदस्यता वृद्धि पर अध्यक्ष डॉ. क्षिप्रा का भव्य अभिनंदन

लायंस क्लब टेक्नो के निदेशक भुवनेश गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर "सदस्यता वृद्धि (Membership Growth) मे उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु डिस्ट्रिक्ट स्तर पर प्राप्त अवार्ड के लिए क्लब अध्यक्ष डॉ क्षिप्रा गुप्ता को पुनः सम्मानित किया गया।"

नेतृत्व की सराहना एवं उपस्थिति

क्लब सचिव सिद्धार्थ गुप्ता के अनुसार आयोजन में क्लब के निम्नलिखित सदस्यों द्वारा अध्यक्ष को सम्मानित कर उनके नेतृत्व की सराहना की गई:

  • जोन चेयरपर्सन लायन ए. के. गुप्ता
  • डायरेक्टर लायन भुवनेश गुप्ता
  • एम.जे.एफ. लायन रजनी गुप्ता
  • निधि गुप्ता
  • बोर्ड सदस्य संध्या गुप्ता
  • विष्णु मालवीय
  • नमिता गुप्ता
  • अनिल गुप्ता
  • रंजना गुप्ता
विशेष उत्सव: वैवाहिक वर्षगांठ

इस अवसर पर क्लब सदस्य अनिल गुप्ता व रंजना गुप्ता के वैवाहिक वर्षगांठ को भव्यता के साथ मनाया गया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story