लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233-ई2 के अंतर्गत लायंस क्लब कोटा साउथ के लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य पदस्थापना एवं शपथग्रहण समारोह सेवन वंडर रोड, वल्लभबाड़ी स्थित होटल सेवन डब्ल्यू में आयोजित किया गया। समारोह में नवनियुक्त कार्यकारिणी ने सेवा कार्यों को समर्पित भाव से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

समारोह के दौरान सुधा शर्मा ने अध्यक्ष, डॉ. अनामिका राठौड़ ने सचिव तथा प्रतिभा गुप्ता ने कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं इंस्टॉलेशन ऑफिसर, डिस्ट्रिक्ट 3233 जी1 की पूर्व जिला गवर्नर रश्मि गुप्ता ने 25 सदस्यीय बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को शपथ दिलाई।

समारोह में डिस्ट्रिक्ट 3233 ई2 के पूर्व जिला गवर्नर राजेंद्र अग्रवाल विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने आगामी सेवा कार्यों के लिए क्लब का मार्गदर्शन करते हुए समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि रश्मि गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा के क्षेत्र में देश में असीम संभावनाएं हैं। देश के गरीब, पिछड़े और जरूरतमंद लोगों को आगे लाने के लिए सभी को कृतसंकल्पित होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि गरीबों और असहायों की निस्वार्थ सेवा ही 'लायंस क्लब' की वास्तविक पहचान है।

कार्यक्रम के दौरान जुलाई माह में जन्म लेने वाले तथा वैवाहिक बंधन में बंधने वाले सदस्यों का सम्मान भी किया गया। सेवा गतिविधियों के अंतर्गत छात्रों को पुस्तक बैग वितरित किए गए तथा एक छात्रा को उसकी पढ़ाई के लिए चेक प्रदान किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष सुधा शर्मा ने वर्ष 2026-27 की सेवा कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए कहा कि क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा असहाय वर्ग के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि हर चेहरे पर मुस्कान और खुशी लाना तथा महिलाओं को शिक्षा एवं रोजगार से जोड़ना क्लब का प्रमुख उद्देश्य रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन गोपाल सोनी ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक निशा धूत, क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा, गिर्राज मित्तल, एमएस याग्निक, सुषमा आहूजा, एमके जैन, डॉ. ओपी बवेजा, पीएल अग्रवाल, गिर्राज मूंदड़ा, रामचरण धूत, मंजू गर्ग, वीपी आहूजा, विजेंद्र व्यास, किशन गुप्ता, सीमा निगम, भारती व्यास, प्रीति जासू, आरके अग्रवाल तथा पूर्व प्रांतपाल पूर्णिमा खंडेलवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के माध्यम से क्लब ने नए लायनिस्टिक वर्ष में समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story